प्रेरणा दिवस पर बनी कृतियों का विमोचन

( 1098 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Feb, 26 05:02

प्रेरणा दिवस पर बनी कृतियों का विमोचन

उदयपुर। शहर के ख्यातनाम षिल्पकार रिकॉर्ड होल्डर डॉ. चंद्रप्रकाश चित्तौड़ा ने अपनी कला के सफर के प्रेरणा दिवस पर विभिन्न कृतियां बनाई है। चितौड़ा ने बताया कि आज के दिन 23 फरवरी 2003 को पूर्व उप राष्ट्रपति महामहिम स्व. भैरोसिंह शेखावत ने उनकी पहली कृति का विमोचन कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। श्री शेखावत जी की प्रेरणा से प्रेरित होकर कलाकार चित्तौड़ा ने हस्तषिल्प कला केंद्र की स्थापना की जो विगत 23 वर्षों में अनेक विश्व कीर्तिमान कायम करके उदयपुर मेवाड़ वागड़ प्रदेश का नाम देश दुनिया में रोशन किया है। श्री मेवाड़ सगसजी लोकसेवा संस्थान अध्यक्ष कुंवर विजय सिंह कच्छवाहा ने पूर्व महामहिम शेखावत की जीवनी पर निर्मित लघु कृतिका का विमोचन करते हुए बताया कि शेखावत की प्रेरणा से कलाकार चित्तौड़ा ने प्रेरित होकर युवाओं को लघु शिल्प कला केंद्र में निःशुल्क प्रशिक्षण देने की घोषणा करके शेखावत की याद को अमर बना दिया है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.