अधिस्वीकृत पत्रकारों की पेंशन राशि 15 से बढ़ाकर 18 हजार करने पर महासंघ ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

( 368 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Feb, 26 18:02

के डी अब्बासी 

अधिस्वीकृत पत्रकारों की पेंशन राशि 15 से बढ़ाकर 18 हजार करने पर महासंघ ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

कोटा।अधिस्वीकृत पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष, पूर्व संयुक्त निदेशक सूचना एव जनसंपर्क विभाग, वरिष्ठ पत्रकार लेखक डॉक्टर प्रभात कुमार सिंघल, स्वतंत्र पत्रकार के डी अब्बासी, भारत की महिमा के प्रधान संपादक डी एन गांधी, संपादक बृजराज सिंह सोलंकी, सहायक संपादक कादर खान, वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा, अनिल भरद्वाज, राजस्थान अधिस्वीकृति महासंघ के लीगल एडवाइजर वरिष्ठ पत्रकार एडवोकेट अख्तर खान अकेला,एडवोकेट इकरामुद्दीन खान ने राज्य के मुख्य मंत्री भजन लाल का आभार जताया है।
सभी ने कहा कि अधिक स्वीकृत पत्रकारों के लिए पेंशन की राशि में वृद्धि करने तथा पत्रकारों के लिए आवासीय योजना की घोषणा करने सहित अन्य मांगों का ज्ञापन अधिसूकत पत्रकार संघ की ओर से मुख्यमंत्री के नाम भेजा गया था। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पत्रकारों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अधि स्वीकृत पत्रकारों की पेंशन को 15000 से बढ़कर 18000 रुपए तथा दिवंगत पत्रकारों की पत्नियों को पेंशन ₹9000 करने की घोषणा की है। इसके साथ ही पत्रकारों के लिए आवासीय योजनाओं की भी घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री द्वारा पत्रकार हितों को ध्यान में रखते हुए की गई घोषणा का आदेश स्वीकृत पत्रकार संघ ने स्वागत करते हुए उनका आभार प्रकट किया है तथा उनसे आग्रह किया है की अधिस्वीकरण के नियमों को और सरलीकृत करने तथा अखबारों में काम करने वाले बिना अधीस्वीकृत पत्रकारों को भी सभी प्रकार की सुविधा महिया कराई जाए ताकि वह भी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.