सुनील अग्रवाल ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, पूर्व मंत्री निहालचंद का आभार जताया

( 208 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Feb, 26 18:02

सुनील अग्रवाल ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, पूर्व मंत्री निहालचंद का आभार जताया

श्रीगंगानगर। उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल की डीआरयूसीसी में सदस्य सुनील अग्रवाल ने रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर श्रीगंगानगर के लिए एक बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी देने के लिए उनका एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री निहालचंद सहिति रेलवे के अधिकारियों व जेडआरयूसीसी के पूर्व सदस्य भीम शर्मा का आभार जताया है।
पत्र में रेलमंत्री श्री वैष्णव को संबोधित करते हुए उन्होंने लिखा है कि आपका आभार व्यक्त करने में मुझे अत्यंत हर्ष महसूस हो रहा है कि उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर रेल मंडल में श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर एक बड़े प्रोजेक्ट के रूप में 174.2644 करोड़ रूपये की लागत से कोच रखरखाव सुविधाओं के विकास की जिस परियोजना को मंजूरी दी है वह वंदे भारत जैसी लक्जरी ट्रेनों के मेंटिनेंस में बड़ी भूमिका निभाएगी।
इस परियोजना के पूरा होने पर ट्रेनों की परिचालन दक्षता में सुधार तो होगा ही साथ ही अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं शुरू की जा सकेंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे सहित बोर्ड के सभी अधिकारियों का भी श्री अग्रवाल ने दिल से आभार जिन्होंने महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को तैयार कर मंजूर करवाने में अहम भूमिका अदा की। उन्होंने विशेष तौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री निहालचंद और रेलवे के मामलों के विशेषज्ञ उनके रेल सलाहकार जेडआरयूसीसी के पूर्व  सदस्य भीम शर्मा का भी आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने शुरू से अंत तक इस प्रोजेक्ट पर निगाह रखी। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.