उदयपुर। मेवाड़ अपनी मस्ती भरी होली के लिए जाना जाता है। इस बार कुम्भलगढ़ में परशुराम गुफा मार्ग पर स्थित काननवास रिसोर्ट में ’धुरन्धर होली पार्टी’ का भव्य आयोजन किया जायेगा। चारों तरफ अरावली की सुरम्य वादियों से घिरे रिसोर्ट के अरावली गार्डन्स में यह पार्टी सेलिब्रिटी सिंगर मधुबंती बागची की परफॉरमेंस, होली की मस्ती व धमाल के साथ 4 मार्च दोपहर 12 बजे से 3.30 तक आयोजित होगी।

सेलिब्रिटी सिंगर मधुबंती बागची अपने डांस ट्रूप्स के साथ करेगी लाइव परफॉर्म- निदेशक मनीष कच्छावा ने बताया कि होली की इस तरह की भव्य धुरन्धर पार्टी कुम्भलगढ़ में पहली बार आयोजित हो रही है। इसमें भाग लेने वालों के लिए खास बात है कि कपल एंट्री व स्टैग एंट्री की अनुमति रहेगी। रंगभरी पिचकारियों व आर्गेनिक गुलाल के साथ सभी होली मनायेंगे साथ ही मधुबंती बागची अपने सुपर हिट गानों को अपने डांस ट्रूप्स के साथ स्टेज पर लाइव परफॉर्म करेगी। बात दें कि मधुबंती ने ’आज की रात’ ’उई अम्मा’ ’शरारत’ जैसे हिट्स देकर बॉलीवुड में अपनी शानदार पहचान बनाई है।
महाप्रबनधक देवेन्द्रसिंह ने बताया कि इस आयोजन में विभिन्न तरह के लाइट स्नैक्स, परंपरागत तरीके से बनी नशामुक्त ठंडाई भी आयोजन में सबके लिए उपलब्ध रहेंगे। सफेद वस्त्रों के ड्रेस कोड में आयोजित इस पार्टी के लिए स्थानीय क्षेत्र में युवाओं व कपल्स में भारी क्रेज़ है तथा काननवास वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन निरंतर जारी है।
रजिस्ट्रेशन के लिए वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध-प्रबन्ध सदस्य अर्जुन सांखला ने बताया कि इस आयोजन के लिए अपना सिंगल या कपल एंट्री पास पाने के लिए वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूकाननवासडॉटकॉम पर जा सकते हैं। 10 साल से छोटे बच्चों के लिए एंट्री निःशुल्क है। टिकट्स की उपलब्धता पहले आओ पहले पाओ के आधार पर रहेगी।
मधुबंती बागची एक सामान्य परिचय- बॉलीवुड गायिका मधुबंती बागची संगीतकार भी है। आगरा घराना परंपरा में प्रशिक्षित, वे मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में काम करती है।
मधुबंती बागची ने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में स्नातकोत्तर तक अपनी पढ़ाई पश्चिमी बंगाल से पूरी की थी। बंगाल में एक उभरते सितारे की तरह काम करके उन्होंने 2018 में मुम्बई में काम शुरू किया। उनके कई गाने आज लोगों की जुबां व जेहन में हैं। जिनमें ’आज की रात’ ’उई अम्मा’ ’तेनु नैना लड़ावा’ ’बुर्ज खलीफा’ जैसे प्रमुख गाने भी है। अभी हाल ही में धुरन्धर मूवी में उन्होंने ’शरारत’ गाना गाकर सबका दिल जीत लिया। मधुबंती बागची ग़ज़ल गायन में तो दक्ष है लेकिन वे अंग्रेजी व रोकिंग स्टाइल के गाने भी जबरदस्त गाती है। इसी कारण से अभी वह बॉलीवुड की सनसनी बनी हुई है।
मधुबंती का जन्म पश्चिम बंगाल, भारत के बलुरघाट में एक बंगाली हिंदू परिवार में हुआ था। उन्होंने बचपन में ही तीसरी कक्षा से औपचारिक संगीत शिक्षा आरंभ की, जो प्रसिद्ध आगरा घराना विशेषज्ञ श्रीमती शुभ्रा गुहा के अधीन प्राप्त की। उनकी शास्त्रीय नींव उनके समकालीन प्लेबैक शैली को गहराई से प्रभावित करती है, विशेषकर अर्ध-शास्त्रीय और भावपूर्ण शैली में। प्लेबैक डेब्यू से पहले, वे बंगाली बैंड ’मृतिका’ की सदस्य थी।
बागची 2010 के दशक में बॉलीवुड में सक्रिय हुईं। उन्होंने प्रीतम, अमित त्रिवेदी, सचिन-जिगर, देबज्योति मिश्रा, संजय लीला भंसाली, शेखर और शांतनु मोइत्रा जैसे प्रमुख बॉलीवुड संगीतकारों के लिए रिकॉर्डिंग की है। उनके उल्लेखनीय हिंदी फिल्म गाने ऊंचाई (2022), डॉक्टर जी (2022), गुड लक जेरी (2022), हम दो हमारे दो (2021), लक्ष्मी (2020), लव आज कल (2020), स्त्री-2 (2024) और हीरामंडी (2024) जैसी फिल्मों के ट्रैक शामिल हैं।