पत्रकार महासंघ ने कोटा कलेक्टर पियूष   समारिया को दी बधाई

( 490 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Feb, 26 17:02

के डी अब्बासी 

पत्रकार महासंघ ने कोटा कलेक्टर पियूष   समारिया को दी बधाई

कोटा |  अधिस्वीकृत पत्रकार महासंघ ने 21 एवं 22 फरवरी को आयोजित कोटा महोत्सव- 2026 के सफल आयोजन में मीडिया के कवरेज के लिए मीडिया बंधुओं का जिला कलक्टर श्री पीयूष समारिया ने सियाम ऑडिटोरियम, नयापुरा में प्रेस मुलाकात कर सम्मान देने का जो कार्य किया है वह बहुत ही सराहनीय है। इस कार्य से कोटा के पत्रकारों की हौसला अफजाई हुई है।  अधिस्वीकृत पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष, पूर्व संयुक्त निदेशक सूचना एव जनसंपर्क विभाग, वरिष्ठ पत्रकार लेखक डॉक्टर प्रभा कुमार सिंघल ने जानकारी देते हुए बताया कि कोटा में पहली बार पत्रकारों का सम्मान कर हौसला अफजाई करने का काम हुआ है। यह कार्य कोटा में ही नहीं बल्कि पूरे राजस्थान में कोटा में पहली बार हुआ है। अधिस्वीकृत पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष, पूर्व संयुक्त निदेशक सूचना एव जनसंपर्क विभाग, वरिष्ठ पत्रकार लेखक  डॉ प्रभात कुमार सिंघल, स्वतंत्र पत्रकार के डी अब्बासी,भारत की महिमा के प्रधान संपादक डी एन गांधी, संपादक बृजराज सिंह सोलंकी, सहायक संपादक कादर खान, वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा, अनिल भरद्वाज, राजस्थान अधिस्वीकृति महासंघ के लीगल एडवाइजर वरिष्ठ पत्रकार एडवोकेट अख्तर खान अकेला,एडवोकेट इकरामुद्दीन खान ने कोटा कलेक्टरजिला कलक्टर श्री पीयूष समारिया और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की पूरी टीम तथा सम्मानित पत्रकारों को बधाई दी है।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.