कोटा | राष्ट्रीय सेवा योजना एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आपातकाल के 50 वर्ष- लोकतंत्र के लिए सबक थीम पर विकसित भारत युवा संसद- 2026 जिला स्तरीय कार्यक्रम शनिवार को ओम कोठारी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च संस्थान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 21 युवा प्रतियोगियों ने विषय पर विचार व्यक्त कर विषय की प्रासंगिता को सार्थक करते हुए कहा कि भारतीय लोकतंत्र अधिक सशक्त हुआ है और सभी को इसमें योगदान देकर ऐसा वातावरण बनाना चाहिए कि पुनः कभी आपातकाल जैसी परिस्थितियां पैदा ना हो। लोकतंत्र और मीडिया मजबूत होगा तो देश उन्नति करेगा।
प्रतियोगिता में विजेता रहे श्रेष्ठ पांच प्रतियोगियों चित्रांक्षा गौड, कशिश गौड, केशव गौड, सानिया पाराशर एवं खुशी झा का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन किया गया। विजेताओं को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह एवं सभी भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्रों से पुरस्कृत किया गया। निर्णायकों द्वारा प्रतियोगिता में विषय पर निर्धारित मापदंड युवाओं के विचारों को विषय वस्तु की प्रासंगिकता, स्पष्टता और संरचना, मौखिक संचार और शारीरिक भाषा, नवाचार और रचनात्मकता, भाषा और प्रवाह, समय का पालन जैसे विभिन्न आयामों पर परखा गया।
निर्णायकों में अर्थशास्त्रीय एवं सेवानिवृत प्राचार्य डॉ गोपाल सिंह, सेवानिवृत आईएएस श्री पी. सी. पवन, पूर्व जॉइंट डायरेक्टर सूचना एवं जन समर्ज विभाग डॉ. प्रभात कुमार सिंघल, पूर्व छात्र संघ अध्यक्षा जेडीबी कॉलेज डॉ. प्राची दीक्षित एवं जिला समन्वयक एनएसएस श्रीमती रीना कुमारी ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य संपर्क अधिकारी, शासन सचिवालय, जयपुर डॉ. नरेंद्र गुप्ता व विशिष्ट अतिथि सहायक निदेशक कॉलेज शिक्षा परिषद कोटा प्रो. विजय पंचोली एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्जलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्थान निदेशक डॉ.अमित सिंह राठौड़ ने स्वागत उद्बोधन में कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सभी का स्वागत किया। संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रतीक गुप्ता ने किया।
सचिन पाटोदिया न धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम में प्राइवेट स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल जोशी, समाज सेवी यज्ञदत्त हाडा, पंकज शर्मा, शंकर आसकंदानी, प्राचार्या डॉ स्नेहलता धर्मावत, मोहित पंत, अनुराग चौहान एवं कुलविंदर सिंह सहित कोटा जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिभागी, व्याख्याता एवं विद्यार्थी गण मौजूद रहे।