कोटा / श्री करणी नगर विकास समिति आश्रय में के होली के उपलक्ष में आयोजित
फागोत्सव काव्य गोष्ठी में कवियों ने कविताओं से होली का रंग जमाया। कवि रामेश्वर शर्मा,महेश पंचोली,भगवती प्रसाद गोतम ,रघुनन्दन हठीला,विष्णु हरिहर,नन्दकिशोर अनमोल,नन्दकिशोर सरल,डाॅ.रघुराज सिंह कर्मयोग, ओम राणावत, शशी गुप्ता, प्रोफेसर हरिमोहन शर्मा,धर्मपाल सिंह,चंद्रसिंह ,निरंजन महबूबानी, महेन्द्र प्रताप चोधरी,दिनेश गुप्ता,तुलसीराम वर्मा,रघुभूषण अग्रवाल ने अपनी श्रैष्ठ कविताऐं और गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी । संचालन कवि महेश पंचोली ने किया। समिति के संयोजक प्रवीण भंड़ारी ने सभी कवियों का आभार व्यक्त किया।