भक्ति के आधुनिक स्वरूप 'भजन क्लबिंग' ने रचा इतिहास

( 1012 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Mar, 26 17:03

बीसीआई, रागा इवेंट्स और क्वींस इवेंट्स के आयोजन में थिरका उदयपुर

भक्ति के आधुनिक स्वरूप 'भजन क्लबिंग' ने रचा इतिहास

उदयपुर। झीलों की नगरी में भक्ति और आधुनिकता के एक ऐसे अद्भुत संगम का साक्षी बना अशोका पैलेस का मधुश्री बैंक्वेट हॉल, जहाँ आयोजित 'भजन क्लबिंग' ने सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए। 

बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई), रागा इवेंट्स और क्वींस इवेंट्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अनूठे और भव्य कार्यक्रम ने शहरवासियों को एक ऐसी शाम दी, जिसकी गूँज लंबे समय तक सुनाई देगी। शाम 7 बजे से शुरू हुआ यह भक्ति का कारवां रात 10 बजे तक बिना रुके निरंतर चलता रहा, जहाँ पूरा हॉल 'हाउसफुल' रहा।

बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि 'भजन क्लबिंग' का मुख्य उद्देश्य हमारी गौरवशाली सनातन संस्कृति और भजनों को आज की युवा पीढ़ी की पसंद के अनुसार ढालना था, जिसमें हम पूरी तरह सफल रहे। 

रागा इवेंट्स के आलोक गुप्ता और राहुल गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन को लेकर शहर में जो उत्साह देखा गया, वह अकल्पनीय था। उन्होंने कहा कि संगीत और भक्ति का यह तालमेल समाज के हर वर्ग को एक सूत्र में पिरोने का प्रयास है।

वहीं, क्वींस इवेंट्स के संजीव पटवा ने बताया कि इस सफल आयोजन ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि प्रस्तुतीकरण भव्य और ऊर्जावान हो, तो भक्ति की धारा हर दिल को छू सकती है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि होटल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सुदर्शन देव सिंह कारोही ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने इस नवाचार की प्रशंसा करते हुए कहा कि उदयपुर में इस तरह का भव्य आयोजन भक्ति के प्रति एक नई अलख जगाएगा।

किरण जोशी के सुरों पर झूमे युवा और महिलाएं 

जैसे ही मंच पर मुख्य कलाकार किरण जोशी, हर्षा नेभनानी एवं उनकी टीम ने सुरों की तान छेड़ी, पूरा मधुश्री बैंक्वेट हॉल तालियों और जयकारों से गूँज उठा। पारंपरिक भजनों को जब आधुनिक वाद्यों और 'क्लबिंग' के बीट्स के साथ पिरोया गया, तो क्या बच्चे, क्या युवा और क्या महिलाएं हर कोई अपनी सुध-बुध खोकर भक्ति में सराबोर होकर झूमने लगा। माहौल इतना ऊर्जावान था कि रात 10 बजे तक कोई भी अपनी जगह से हिलने को तैयार नहीं था।

इस अवसर पर रंजना भाटी, देवेंद्र सिंह करीर, डॉ. अमृता बोकड़िया, दिलीप बालचंदानी, राकेश सेन, रतन सिंह सोलंकी, दिलीप बालचंदानी, दिग्विजय राजक, ऐकार्थ पुरोहित, महेश गुप्ता, मुकेश चौहान, अशोक सुराना आदि उपस्थित रहें।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.