India International Group एवं Global History Forum के संयुक्त प्रयास से आयोजित बैठक में भारतीय ज्ञान परम्परा के पुनर्स्मरण का एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया। Takshashila Vidyapeeth Sansthan के संस्थापक निदेशक एवं इतिहासकार Dr. G. L. Menaria ने बताया कि तक्षशिला विद्यापीठ और Namaste India International के सहयोग से ‘‘गोल्डन हिस्ट्री ऑफ इंडियन आर्ट एंड कल्चर’’ विषयक पुस्तक प्रकाशित हो चुकी है।
यह ग्रंथ प्राचीन भारतीय कला, संस्कृति और ज्ञान परम्परा की गौरवशाली विरासत को वैश्विक पटल पर स्थापित करने का एक सशक्त प्रयास है। पुस्तक के प्रमुख संपादक डॉ. जी. एल. मेनारिया तथा नमस्ते इंडिया इंटरनेशनल के संस्थापक, पुणे (महाराष्ट्र) निवासी Sudhir S. Salunke हैं।
इस बहुप्रतीक्षित पुस्तक का विमोचन 4 मार्च 2026 को Bird Village Menar में जमरा बीज के भव्य समारोह के अवसर पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चित्तौड़गढ़ के सांसद Chandra Prakash Joshi उपस्थित रहेंगे।
विशिष्ट अतिथियों के रूप में पंजाब के राज्यपाल Gulab Chand Kataria, राजस्थान की उपमुख्यमंत्री Diya Kumari तथा केंद्रीय पर्यटन, कला एवं संस्कृति मंत्री Gajendra Singh Shekhawat को आमंत्रित किया गया है।
यह आयोजन केवल एक पुस्तक विमोचन नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा, कला और सांस्कृतिक वैभव को पुनः विश्व मंच पर स्थापित करने का एक ऐतिहासिक संकल्प है।