कश्मीर क्षेत्र में होली के मद्देनजर यात्री सुरक्षा, सेवा के साथ विशेष ट्रेनों का सफल संचालन

( 1533 बार पढ़ी गयी)
Published on : 03 Mar, 26 17:03

कश्मीर क्षेत्र में होली के मद्देनजर यात्री सुरक्षा, सेवा के साथ विशेष ट्रेनों का सफल संचालन

जम्मू। होली के त्योहार के दौरान यात्रियों की संभावित भारी भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए, उत्तर रेलवे का जम्मू मंडल पूरी तरह से अलर्ट मोड पर रहा। मंडल रेल प्रबंधक श्री विवेक कुमार के निर्देशन व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री उचित सिंघल के नेतृत्व होली के दौरान जम्मू मंडल में यात्रियों को बेहतर सुविधा, सुरक्षा, तनाव मुक्त यात्रा रेल व मूलभूत सुविधाओं के साथ विभिन्न तरह रणनीतिक कदम उठाए गए। जिसके अनुरूप वरिष्ठ अधिकारीयों द्वारा जम्मू मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों का समय समय पर जायजा लिया गया तथा ‘‘शून्य-असुविधा’’ नीति को आधार बनाकरए यात्रियों का विशेष ध्यान रखा गया।
यात्रियों को प्रदान की गई व्यवस्थाओं पर एक बार फिर नजर डालें तो, सबसे पहले क्षमता विस्तार, यात्रियों की अतिरिक्त मांग को पूरा करने के लिए जम्मू और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से दिल्ली, वाराणसी और अन्य प्रमुख शहरों के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। जिसमें एक विशेष ट्रेन नई दिल्ली व दूसरी वाराणसी के लिए चलाई जा रही हैं। जो की 100 प्रतिशत ऑक्युपेंसी के साथ सफल संचालन कर रही हैं। बीच-बीच में राजधानी एक्सप्रेस में भी अतिरिक्त कोच जोड़े गए।
मंडल में भीड़ के प्रबंधन के लिए एक हाई-टेक कंट्रोल रूम (वार रूम) स्थापित किया गया। मंडल के अधिकारीयों ने व्यक्तिगत रूप से हर वक्त इस निगरानी तंत्र की कमान संभाली। मंडल के सभी महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों के प्रवेश द्वारों पर यात्रियों के सुगम आवागमन हेतु रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेलवे पुलिस तथा वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों को तैनात किया गया।
यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आरपीएफ व जीआरपी और टिकट चेकिंग स्टाफ के बीच सघन समन्वय स्थापित किया गया। इस दौरान यात्रियों को सुविधा प्रदान करते हुए, ‘‘रेलवन’’ ऐप के लाभ के साथ उपयोग पर यात्रियों को प्रोत्साहित किया गया। क्योंकि अन्य राज्यों से आए यात्रियों का मोबाइल फोन बंद हो जाने के कारण, महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर वाई फाई की सुविधा प्रदान की गई। जिससे कि अन्य राज्यों से आने वाले अपने मोबाइल फोन के जरिए, रेलवन ऐप व रेल मदद का उपयोग कर सकें। सभी महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर भोजन, स्वच्छ जल और चिकित्सा सहायता की उपलब्धता की निगरानी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की गई। वहीं, यात्रियों के बेहतर मार्गदर्शन के लिए स्टेशनों पर ‘‘हेल्प डेस्क’’ लगाए गए।
नव स्थापित जम्मू मंडल द्वारा प्रदान की गई, सुविधाओं व व्यवस्थाओं पर यात्रियों ने खुब सराहना की। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री उचित सिंघल ने यात्रियों के हित में अपनाई गई योजनाओं पर बताया कि जम्मू और कटरा मिलाकर पहले यात्रियों की संख्या लगभग 53 हजार के आसपास रहती थी, जो होली पर बढ़कर लगभग 63 हजार तक पहुँच गई। हमने एक योजनाब तरीके से स्पेशल ट्रेनों और बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित किया है, ताकि हर यात्री की यात्रा सुरक्षित और आरामदायक हो। सभी कमर्शियल स्टाफ को यात्रियों के साथ पूरा सहयोग करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों पर 24 घंटे वाई फाई की सुविधा प्रदान करवाई गई। जिससे की यात्रियों को डिजिटल भुगतान व ट्रेनों की सही जानकारी मिल सके। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.