विज्ञान समिति और डॉ. डी.एस. कोठारी संस्थान

( 1161 बार पढ़ी गयी)
Published on : 04 Mar, 26 16:03

मासिक प्रौद्योगिकी व्याख्यान " भूकंप प्रतिरोधी डिजाइन" पर आयोजित 

विज्ञान समिति और डॉ. डी.एस. कोठारी संस्थान

उदयपुर | विज्ञान समिति, डॉ. डी.एस. कोठारी संस्थान एवं जैन इंजीनियर्स सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में मासिक प्रौद्योगिकी व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. जगमोहन हुमर ('ऑर्डर ऑफ कनाडा') थे, जिन्होंने भूकंप प्रतिरोधी डिजाइन पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने हाईराइज भवनों के निर्माण में कनाडा के भूकंप संबंधी नियमों पर प्रकाश डाला तथा इनका पूर्ण पालन कैसे सुनिश्चित किया जाए, इसकी गहन चर्चा की। मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की कार्यक्रम में मुख्य वक्ता का स्वागत कोठारी संस्थान के अध्यक्ष इंजी. आर.के. चतुर ने किया। अध्यक्षता डॉ. के.एल. कोठारी (कुलप्रमुख) ने की। डॉ. के.पी. तलेसरा ने मुख्य वक्ता का परिचय दिया, जबकि डॉ. महीप भटनागर (विज्ञान समिति अध्यक्ष) ने व्याख्यान की सारांश प्रस्तुत किया। कोठारी संस्थान के महासचिव इंजी. महावीर प्रसाद जैन ने संचालन किया। जैन इंजीनियर्स सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष इंजी. बी.एल. खमेसरा ने आभार व्यक्त किया। तुलसी निकेतन स्कूल के अध्यापक महेश शर्मा एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया व सम्बंधित प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासा शांत की । कार्यक्रम में डॉ. के.एल. तोतावत, डॉ. सुजान सिंह, डॉ. नरेश शर्मा, डॉ. आर.के. गर्ग, मुनीष गोयल, इंजी. अशोक जैन, इंजी. आर.के. खोखावत, शांतिलाल भण्डारी, इंजी. एस.सी.के. वैद, इंजी. अरूण कोठारी, डॉ. एल.एल. धाकड़, इंजी. अविनाश भटनागर, इंजी. डी.के. वर्डिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.