उदयपुर में सजेगी 'फूल फाग रसिया' की महफिल, वल्लभकुल वैष्णवाचार्य श्री वागधीश जी महाराजश्री देंगे वचनामृत

( 807 बार पढ़ी गयी)
Published on : 05 Mar, 26 18:03

उदयपुर में सजेगी 'फूल फाग रसिया' की महफिल, वल्लभकुल वैष्णवाचार्य श्री वागधीश जी महाराजश्री देंगे वचनामृत

उदयपुर। शहर के शोभागपुरा स्थित अशोका पैलेस के मधुश्री बैंक्वेट हॉल में भक्ति और रंगों का अनूठा संगम 'फूल फाग रसिया' आयोजित होने जा रहा है। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल के फाउंडर एंड चैयरमेन मुकेश माधवानी ने बताया कि श्री विट्ठलेश मंडल, कुमावत कीर्तनकार भक्त मंडल और बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में  8 मार्च को 4:00 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी, जो 7.30 बजे तक चलेगा।

कुमावत कीर्तनकार भक्त मंडल के विजय कुमावत ने बताया कि महोत्सव में द्वितीयपीठ श्री विट्ठलनाथजी मंदिर के वल्लभकुल वैष्णवाचार्य 108 श्री वागधीश जी महाराजश्री की पावन उपस्थिति में फाग के पद गाए जाएंगे। महोत्सव में भक्तों को प्रभु भक्ति के साथ-साथ पुष्टिमार्गीय परंपराओं का आनंद मिलेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को पूरी तरह पारंपरिक स्वरूप देने के लिए एक विशेष ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। उत्सव में शामिल होने वाली महिलाएं फागनिया साड़ी और पुरुष धोती-बुगलबंडी या कुर्ता-पजामा धारण कर मर्यादित वेशभूषा में पधारेंगे


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.