पीएनबी द्वारा जिला सार्वजनिक पुस्तकालय के सौन्दर्यकरण के लिए 10 लाख की राशि भेंट

( 328 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 Mar, 26 17:03

जिला कलक्टर को सौंपा 10 लाख रूपये की राशि का चैक

पीएनबी द्वारा जिला सार्वजनिक पुस्तकालय के सौन्दर्यकरण के लिए 10 लाख की राशि भेंट

श्रीगंगानगर। पंजाब नेशनल बैंक ने कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के तहत श्रीगंगानगर के जिला सार्वजनिक पुस्तकालय के सौंन्दर्यकरण के लिए जिला परिषद को 10 लाख रूपये की राशि भेंट की है। गुरूवार को बैंक अधिकारियों ने जिला कलक्टर डॉ. मंजू के कक्ष में 10 लाख रूपये की राशि का चैक प्रदान किया
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री  गिरधर ने बताया कि सार्वजनिक पुस्तकालय का सौन्दर्यकरण किया जाएगा जहां बैठकर पढ़ने की उचित व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने सार्वजनिक पुस्तकालय के सौन्दर्यकरण के लिए सीएसआर मद से राशि देने पर पीएनबी का आभार व्यक्त किया है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.