जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले राजस्थान के श्री अनुज अग्निहोत्री से फोन पर संवाद कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने श्री अनुज की इस उपलब्धि को उनकी कड़ी मेहनत, लगन और परिवार के संस्कारों का परिणाम बताते हुए कहा कि यह सफलता पूरे राजस्थान के लिए गौरव का विषय है। यह उपलब्धि राज्य के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर श्री अनुज के परिजनों को भी बधाई दी।
श्री शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा में सफल हुए सभी अन्य अभ्यर्थियों को भी शुभकामनाएं दी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी चयनित युवा परिश्रम और समर्पण भाव से कार्य करते हुए राष्ट्र सेवा के संकल्प को पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।