केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं के माध्यम से जिले में विकास के नए आयाम

( 520 बार पढ़ी गयी)
Published on : 07 Mar, 26 18:03

स्थापित कर लोगों को दें सुविधाएं - केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री

केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं के माध्यम से जिले में विकास के नए आयाम

      जैसलमेर। केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं के माध्यम से जिले में विकास के नए आयाम स्थापित कर आमजन को राहत दें एवं योजनाओं की जमीनी स्तर पर प्रभावी निगरानी रखते हुए सभी कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ समयबद्व पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक पहुंचे उसी के अनुरुप अधिकारी कार्य करें।

     केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री शेखावत की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित हुई। केन्द्रीय मंत्री श्री शेखावत ने बैठक में जैसलमेर जिले में संचालित केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों, परियोजनाओं, अभियानों सहित लोक कल्याण एवं सामुदायिक विकास की योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

      गर्मी में हो पेयजल आपूर्ति हो सर्वोच्च प्राथमिकता से, पीने का पानी समय पर मिलें

      बैठक में श्री शेखावत ने मरुस्थलीय जैसलमेर जिले में शहरी एवं ग्रामीणॉंचलों की पेयजल प्रबन्धन गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा कर गर्मी ऋतु के प्रारम्भ से ही जलदाय विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर आमजन को पीने का पानी समय पर उपलब्ध करायें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि वे खराब नलकूप एवं हैण्डपम्पों का एक अभियान चला कर उसे दुरस्थ करायें ताकि पेयजल आपूर्ति में सुधार हो। उन्होंने राजस्व मशीनरी को भी इस कार्य में सहयोग देकर भौतिक सत्यापन करवा कर ग्रामीणांचलों की वास्तविक स्थिति का आंकलन कराने के निर्देश दिए।

       उन्होंने जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की एवं कार्यो को समय पर पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अवैध जल कनेक्शन काटने के लिए अभियान चला कर उचित कार्यवाही कराने एवं पुलिस विभाग को उसमें पूरा सहयोग प्रदान करने एवं आदतन अवैध कनेक्शन लेने वालों के विरुद्व पुलिस में मुकदमा कराने पर भी जोर दिया। उन्होंने नगर परिषद आयुक्त को सीवरेज तंत्र सुधारने, सफाई व्यवस्था बेहतर करने एवं अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

       ये थे उपस्थित

       बैठक में जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, पोकरण विधायक महन्त प्रतापपुरी, जिला कलक्टर प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रश्मि रानी, समिति सदस्य श्रीमती अंजना मेघवाल, दलपत हिंगड़ा, तारेन्द्रसिंह, दलाराम के साथ ही जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

       लोगों को बेहतर दें स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

       बैठक में उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से जिले के जिला अस्पताल, पीएचसी एवं सीएचसी में स्वीकृत व रिक्त पदों, उपलब्ध उपकरणों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मौसमी बीमारियों एवं उपलब्ध दवाओं की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की, एवं अधिकारियों को हर स्तर पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी प्रदान किए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा करवाए जा रहे निर्माण कार्यो की गुणवत्ता की जांच करवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में यह भी निर्देश दिए कि जिन गांवों में एएनएम के पद रिक्त हैं, वहां पर ममता एक्सप्रेस का कलेण्डर बना कर लोगों को उपचार की सुविधा मुहैया करायें।

        सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष दे ध्यान

       केंद्रीय मंत्री ने जिले में स्वीकृत सड़कों की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेकर अधिकारियों को कार्य गुणवत्ता पूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़कों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने एवं योजना के अंतर्गत पुरानी सड़कों के मरम्मत कार्य समय रहते पूर्ण करने पर जोर दिया। साथ ही, जनप्रतिनिधियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर ग्रामीण क्षेत्रों में खराब सड़कों की समस्या को सुधारने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

       पशुओं का हो शत-प्रतिशत टीकाकरण

केन्द्रीय मंत्री ने पशुपालन विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए जैसलमेर जिले में चिकित्सा टीमों के माध्यम से शत-प्रतिशत पशुओं का टीकाकरण करवाने पर जोर दिया।

उन्होंने विद्युत विभाग के जीएसएस निर्माण कार्यो की प्रगति की जानकारी ली एवं कृषि कनेक्शन भी नियमानुसार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आरडीएसएस योजना के माध्यम से 33/11के.वी.जीएसएस के निर्माण कार्यो को पूरी गुणवत्ता के साथ समय पर कराने के निर्देश दिए।

       विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

      बैठक में उन्होंने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल जीवन मिशन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, फसल बीमा योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, डिजिटल इंडिया, कौशल योजनाएँ, खनिज क्षेत्र विकास योजना सहित अनेक जनकल्याण्राकारी योजनाओं एवं विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति के संबंध में बिन्दुवार विस्तारपूर्वक समीक्षा की एवं अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे योजनाओं में लक्ष्य अनुरुप उपलब्धी हासिल कर लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करे।

       नहरी क्षेत्र मे अवैध खेती की करें जांच

      उन्होंने नहरी क्षेत्र में अवैध डिग्गियांें में नहरी पानी भर कर अवैध खेती करने वालों की जांच करने के निर्देश दिए एवं साथ ही उनके विरुद्व कठौर कार्यवाही करने पर भी जोर दिया।

       इन्होंने भी रखे विचार

       जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी ने गर्मी को देखते हुए जलदाय विभाग के अधिकारियों को टीम की भावना से कार्य कर लोगों को समय पर पीने का पानी उपलब्ध कराने के साथ ही फतेहगढ़ व खुहड़ी क्षेत्र में नहर के पानी की आपूर्ति में सुधार लाने, पशु मोबाईल चिकित्सा टीम के माध्यम से पशुआंें की बीमारी के उपचार की उचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।

        पोकरण विधायक महंत प्रताप पुरी ने पोकरण शहर में नए बस स्टेण्ड के कार्य को तीव्र गति से कराने के साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियो को कहा कि वे जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेकर जनकल्याणकारी योजनाओं से जरुरतमंदो को लाभान्वित करें         

        बैठक में जिला कलक्टर प्रताप सिंह ने जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति के बारे में बन्दुवार विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गर्मी में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की मॉनिटरिंग के लिये प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।

        बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी रश्मि रानी ने जिला परिषद की विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर प्रकाश डाला।

      ये रहे उपस्थित

      बैठक में उपखण्ड अधिकारी जैसलमेर सक्षम गोयल, पोकरण हीरसिंह चारण, सहायक निदेशक लोक सेवाएं रोहित वर्मा के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.