अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्राधिकरण द्वारा हुआ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

( 984 बार पढ़ी गयी)
Published on : 08 Mar, 26 16:03

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्राधिकरण द्वारा हुआ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

       जैसलमेर । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जैसलमेर द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम ’’अधिकार और न्याय के साथ-साथ हर महिला और बालिका के सशक्तिकरण के लिए वास्तविक कार्रवाई पर केद्रित’’ है। महिलाओं व विद्यार्थियों के हित एवं संरक्षण के लिये बनाये गये कानूनों के बारे में विधिक जानकारियां प्रदान करने के उद्देश्य से अध्यक्ष ओमी पुरोहित जिला एवं सेशन न्यायाधीश के निर्देशन व सचिव विजेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में अस्सिटेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल सुश्री शिप्रा शांडिल्य, व खेमेन्द्र सिंह भाटी एवं प्रेमाराम व करण कुमार द्वारा मिश्रीलाल सांवल राजकीय कन्या महाविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में रालसा के एक्शन प्लान की पालना मंे संविधान में वर्णित कर्तव्यों व अधिकिारों के प्रति जागरूक करते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसके साथ ही महिलाओं के लिए कानूनों की जानकारी एवं महत्व को बताते हुए सरल भाषा में सारगर्भित जानकारियां देकर विद्यार्थियों एवं महिलाओं को पॉश एक्ट 2013 कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीडन (रोकथाम व निषेध और निवारण) अधिनियम व महिलाओं के कानूनी हक व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

       इस दौरान अस्सिटेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि 08 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में बताया कि यह दिन महिलाओं को समर्पित है। एक महिला केवल एक एक बेटी, मां या पत्नी नहीं होती, वह समाज की रीढ़ की हड्डी होती है। आज की महिलाएं अंतरिक्ष से लेकर खेल के मैदान तक और घर की चौखट से लेकर व्यापार की दुनिया तक, हर जगह अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं। साथ ही आज आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल हर क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धियों से भरा हुआ है। यहां तक की अब आर्मी, नेवी और इंडियन एयरफोर्स ही हर ब्रांच में महिलाओं की तैनाती हो रही है उपस्थितों ने इस हौंसला अफजाई व मोटिवेशन के लिए आगंतुकों का धन्यवाद किया। शिविर में वार्डन सुशीला का सक्रिय सहयोग रहा।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.