अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सलखा में हुआ महिला दिवस का आयोजन

( 845 बार पढ़ी गयी)
Published on : 08 Mar, 26 16:03

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सलखा में हुआ महिला दिवस का आयोजन

      जैसलमेर। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2026 के उपलक्ष्य मे जन स्वा0 अभि0 विभाग द्वारा ग्राम पंचायत सलखा में महिला दिवस का आयोजन किया गया।

      इस मौके पर गांव सलखा एवं आस पास के गांवों एवं आस-पास की ढांणियों की महिलाओं ने बढ़चढ कर भाग लिया। जन स्वा0 अभि0 विभाग के जिला सलाहकार चेलूराम बारूपाल ने गांव की VWSC एवं जल जीवन मिशन में महिलाओं की भागीदारी के बारे में विस्तार में बताया। 

      महिला दिवस के कार्यक्रम में रेफ ग्लोबल संस्थान के प्रोग्राम ऑफिसर जबराराम, मुरलीराम, मोहबतराम, आंगनवाडी कार्यकर्ता लासाकंवर, दुर्गाकंवर, हीरा देवी, संतुदेवी, हेमीदेवी एवं निजरो कंवर ने अपने-अपने व्यक्तव्य देकर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में जानकारी प्रदान की गई।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.