श्रीगंगानगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवस पर रविवार को जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी के वीसी कक्ष में वीसी के माध्यम से जिला हनुमानगढ़ से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभागए श्रीगंगानगर द्वारा माता यशोदा पुरस्कार तथा महिला अधिकारिता विभाग की पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, साथिनों, आशा सहयोगिनियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया।
पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना के अंतर्गत साथिन सुनीता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पारो देवी तथा आशा सहयोगिनी नीतू गोयल को 11-11 हजार रुपये, लाडली सेवा संस्थान को 7,500 रुपये, कर्मा बाई जाट महिला संस्थान को 5,000 रुपये तथा मंजू गर्ग को 2,500 रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की गई।
इसी प्रकार माता यशोदा पुरस्कार के अंतर्गत मानदेय कार्मिकों को सम्मानित किया गया। इसमें घड़साना की सरोज मेघवाल (कार्यकर्ता 7 जीडी), सादुलशहर की राजविंद्र कौर (कार्यकर्ता, हाथियांवाली), अनूपगढ़ की सरोज रानी (कार्यकर्ता 9 एएस), रायसिंहनगर की सुनीता (कार्यकर्ता 22 पीएस), सूरतगढ़ की मंजू बाला यकार्यकर्ताए वार्ड नंण् 19द्धए श्रीकरणपुर की उषा रानी (कार्यकर्ता 50 एफ द्वितीय), श्रीगंगानगर शहर की परमजीत कौर (कार्यकर्ता 19 सी), श्रीगंगानगर ग्रामीण की मनदीप कौर (कार्यकर्ता 1 एच) तथा पदमपुर की ममता वर्मा (कार्यकर्ता 52 एलएनपी) को 5,100-5,100 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
सहायिकाओं में घड़साना की जसविंद्र कौर (2 एमएलडी), सादुलशहर की सुनीता (9 टीकेडब्ल्यू), अनूपगढ़ की मंगली देवी (66 जीबी), रायसिंहनगर की संजू (23 आरबी), सूरतगढ़ की सुमन (वार्ड नं. 4), श्रीकरणपुर की सुमन (6 एफए द्वितीय), श्रीगंगानगर शहर की मीतू रानी (15 ए), श्रीगंगानगर ग्रामीण की ममता (11 क्यू) तथा पदमपुर की मंजू (4 केके) को 2,100-2,100 रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में जमा करवाई गई।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के सशक्तिकरण और समाज में उनके योगदान को रेखांकित करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।