लेह में छठे दिन भी कफ्र्यू

( 542 बार पढ़ी गयी)
Published on : 08 Mar, 26 18:03

लेह | हिंसा प्रभावित लेह शहर में सोमवार को छठे दिन भी कफ्र्यू जारी रहा और उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता समग्र सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। एक अधिकारी ने कहा‚ “कफ्र्यूग्रस्त इलाकों में स्थिति कमोबेश शांतिपूर्ण रही और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों को बड़़ी संख्या में तैनात किया गया है और वे कानून–व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़़ी निगरानी रख रहे हैं।” उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल ने स्कर्बुचन निवासी पूर्व सैनिक त्सेवांग थारचिन और हनु निवासी रिनचेन दादुल (२१) के अंतिम संस्कार के मद्देनजर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए राजभवन में एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। दो युवाओं – स्टैनजिन नामग्याल (२४) और जिग्मेट दोरजय (२५) का अंतिम संस्कार रविवार को किया गया। इन चारों की २४ सितंबर को लेह में व्यापक हिंसा के बीच मौत हो गई थी॥। अधिकारियों ने बताया कि लेह में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अब भी निलंबित हैं‚ जबकि करगिल समेत केंद्र शासित प्रदेश के अन्य प्रमुख हिस्सों में भी पांच या अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंधात्मक आदेश लागू हैं। संगठन लेह एपेक्स बॉड़ी (एलएबी) द्वारा राज्य का दर्जा और लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने की मांगों को लेकर केंद्र के साथ बातचीत को आगे बढø़ाने के लिए आहूत बंद के दौरान व्यापक हिंसक प्रदर्शन के बाद बुधवार शाम को लेह कस्बे में कफ्र्यू लगा दिया गया था। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.