कलम - दवात पूजन एवं होली मिलन   

( 444 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 Mar, 26 15:03

कलम - दवात पूजन एवं होली मिलन   

उदयपुर  | श्री चित्रगुप्त सभा, (माथुर समाज) उदयपुर द्वारा आराध्य देव श्री चित्रगुप्त महराज की संगीतमय कथा एवं कलम -दवात पूजन पूर्ण विधि विधान से  सेक्टर 4 स्थित सभा  भवन पर आयोजित हुआ |कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पुरुष एवं महिलाओं सहित सभी आयु वर्ग के समाजजन ने उपस्थित होकर इस कथा का लाभ लिया।
साथ ही समाज का होली मिलन समरोह भी आयोजित किया गया |
उक्त दिवस पर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समाज की समस्त महिलाओं का माल्यार्पण कर सम्मान कर समाज की पारिवारिक निर्देशिका के मुख पृष्ठ का विमोचन महिलाओं द्वारा करवाया गया।
कार्यक्रम में डॉ कुसुम माथुर, मधुरभाषिणी ,कुसुम माथुर ,उमा माथुर, कांता माथुर , दुलारी माथुर , कमला माथुर , आशा माथुर , राजरानी माथुर , उषा माथुर , संस्कृतिक सचिव योगिता माथुर  सहित समाज की  महिलाओं की भागीदारी रही ।
इस अवसर पर वर्तमान कार्यकारिणी का एक वर्ष पूर्ण होने पर समाज के सदस्यों ने कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का ऊपरना ओढ़ा कर सम्मानित किया एवं समाज के भामाशाहों द्वारा समाज में चल रहे रेनोवेशन कार्यों हेतु सहयोग राशि देने कि भी घोषणा की गई जिसका उपस्थित समाजजनों ने करतल ध्वनि से सम्मान किया।
कार्यक्रम स्थल पर भारत न्यूज़लैंड का फाइनल मैच को देखने के लिए बड़ी स्क्रीन की भी व्यवस्था की गई जिसका आनंद सभी सदस्यों ने लिया एवं भारत की जीत पर आपस में बधाइयाँ दी।
सभा अध्यक्ष भुवनेश्वर माथुर ने बताया की आयोजन पूर्णरूप से महिलाओं को समर्पित था, इसके अंतर्गत महिलाओं का माल्यार्पण कर सम्मान, समाज की पारिवारिक निर्देशिका के मुख पृष्ठ का विमोचन, भजन कीर्तन, होली नृत्य आदि सम्मिलित है।साथ ही समाज के भवन में चल रहे रेनोवेशन के कार्यों में समाज के भामाशाहों का योगदान महत्वपूर्ण रहता है जिसके लिए सभी का  आभार एवं धन्यवाद |
अध्यक्ष ने सभी उपस्थित समाजजनों का कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आभार प्रकट किया एवं आशा व्यक्त की कि भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों में भी सहभागिता निभाने का निवेदन किया।
कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव दिनेश माथुर ने किया |कार्यक्रम के अंत में स्नेह भोज का सभी ने  आनंद लिया।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.