दिल्ली पब्लिक स्कूल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रस्तुत किया सशक्तिकरण का संदेश

( 888 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 Mar, 26 15:03

दिल्ली पब्लिक स्कूल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रस्तुत किया सशक्तिकरण का संदेश

दिल्ली पब्लिक स्कूल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नेक्सस सेलिब्रेशन मॉल के सहयोग से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, भाषण, नुक्कड़ नाटक तथा लयबद्ध ऑर्केस्ट्रा की प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण का संदेश दिया।

डीपीएस के प्रो.वाईस चेयरमैन श्री गोविंद अग्रवाल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने महिलाओं के जीवन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाओं की शिक्षा परिवार और समाज दोनों को सशक्त बनाती है।

इस अवसर पर शाला प्राचार्य एवं शिक्षकों द्वारा मॉल सेंटर हेड श्रीमती शेफाली बजाज को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मॉल में उपस्थित 1000 से अधिक महिलाओं को बैज प्रदान कर तथा शुभकामनाएं देकर सम्मानित किया गया, जिससे आयोजन और भी विशेष बन गया।

शाला प्राचार्य द्वारा इस अवसर पर उदयपुर की बेटियों को श्रेष्ठ शिक्षा प्राप्त करने के लिए दिल्ली पब्लिक स्कूल के अभिभावकों को आमंत्रित किया तथा बालिका शिक्षा हेतु दिनांक 10/03/2026 तक प्रवेश शुल्क में पूर्णतः छूट देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.