युवा प्रतिभा पुरस्कार प्रतियोगिता हेतु आवेदन 11 मार्च तक

( 443 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 Mar, 26 15:03

उदयपुर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर द्वारा आयोजित होने वाली ‘युवा प्रतिभा पुरस्कार प्रतियोगिता’ में भाग लेने वाले इच्छुक युवाओं से दिनांक 11 मार्च तक आवेदन आमंत्रित किये जा रहे है।
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर के निदेशक फुरकान खान ने युवा प्रतिभा पुरस्कार प्रतियोगिता के बारे में बताया कि 18 से 30 वर्ष की मध्य की आयु वाले युवाओं की विभिन्न प्रतिभाएं यथा लोक गायन, लोक नृत्य, लोक वाद्य वादन तथा लोकनाट्य को एक राज्य स्तरीय मंच देने एवं उनकी कलाओं को प्रोत्साहित करने एवं राज्य/देश स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। इसी कड़ी में इस वर्ष की प्रतियोगिता 14 मार्च 2026 शनिवार को शिल्पग्राम उदयपुर में सुबह 10 बजे से आयोजित की जायेगी। इच्छुक युवा आवेदन केन्द्र की ईमेल आईडी अथवा सादे कागज पर बागोर की हवेली गणगौर घाट उदयपुर में 11 मार्च 2026 सायं 5 बजे तक जमा करा सकते है। अपनी उम्र के प्रमाण हेतु शैक्षणिक अंक तालिका साथ लानी अनिवार्य होगी। इस संबंध में अतिरिक्त जानकारी आप पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, उदयपुर के फेसबुक पेज तथा वेबसाइट  www.wzccindia.com  पर प्राप्त कर सकते हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.