वैश्विक स्तर पर इंटीग्रेटेड एंड-टू-एंड सप्लाई चेन सॉल्यूशंस प्रदान करने वाली अग्रणी कंपनी और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की ग्लोबल लॉजिस्टिक्स पार्टनर डीपी वर्ल्ड ने भारत और श्रीलंका में आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आयोजन में सहयोग करते हुए एक कॉम्लेक्स और मल्टी-कंट्री लॉजिस्टिक्स ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है।
दिसंबर, 2025 से जनवरी, 2026 के दौरान डीपी वर्ल्ड ने सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, यूके, यूएस और यूएई से हवाई एवं समुद्री माल ढुलाई के बीच समन्वय स्थापित करते हुए एक इंटीग्रेटेड क्रॉस-बॉर्डर लॉजिस्टिक्स प्रोग्राम संचालित किया। इसके माध्यम से ब्रॉडकास्ट एवं मैच के लिए जरूरी 55,000 किग्रा से अधिक का इन्फ्रास्ट्रक्चर ट्रांसपोर्ट किया गया। इससे वेन्यू और प्रोडक्शन टीमों को तैयार होने में मदद मिली।
भारत में, नौ इंटरनेशनल शिपमेंट को दिल्ली में पहुंचाया गया, जिसमें 25,000 किग्रा से अधिक के 620 से ज्यादा पैकेज थे। इसमें जरूरी ब्रॉडकास्ट सिस्टम और मैच ऑपरेशन उपकरण शामिल थे।
श्रीलंका में, डीपी वर्ल्ड ने 10 एयर शिपमेंट (चार्टर एवं कॉमर्शियल) और सिंगापुर से छह समुद्री फ्रेट कंटेनर संभाले। इसमें 30,000 किग्रा से अधिक के 465 से ज्यादा पैकेज कवर किए गए।
डीपी वर्ल्ड के सीईओ एवं एमडी- सब कॉन्टिनेंट, सेंट्रल एशिया एंड लेवैंट रिजवान सूमार ने कहा, 'एक वैश्विक टूर्नामेंट के लिए इतने बड़े पैमाने पर लॉजिस्टिक्स की डिलीवरी के लिए सुगम को-ऑर्डिनेशन, सटीक योजना और गति की जरूरत होती है। सीमित समय में मल्टी-ओरिजिन शिपमेंट मैनेज करना डीपी वर्ल्ड की इंटीग्रेटेड ग्लोबल नेटवर्क की ताकत और दबाव में काम करने की कंपनी की क्षमता को दिखाता है। हमें मेजबान देशों के बीच ऑपरेशनल एक्सीलेंस डिलीवर करने में आईसीसी का समर्थन करने का गर्व है।'
कस्टम्स अधिकारियों और आईसीसी की ऑपरेशन टीमों के साथ बेहतर समन्वय और डीपी वर्ल्ड की इंटीग्रेटेड एयर-एंड-सी क्षमताओं ने हमें जरूरी एसेट्स को सुरक्षित एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाने में सक्षम बनाया।
हाल ही में नामीबिया में आईसीसी यू19 मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप में डीपी वर्ल्ड द्वारा किए गए एंड-टू-एंड एयर एंड सी फ्रेट मैनेजमेंट ने जटिल एवं टाइम-सेंसिटिव स्पोर्टिंग इवेंट (समय के प्रति संवेदनशील खेल आयोजन) के लिए जरूरी डिलीवरी करने की कंपनी के ग्लोबल नेटवर्क क्षमता को प्रमाणित किया।