एमएमपीएस के तीन विद्यार्थियों का ‘इंस्पायर मानक अवार्ड’ हेतु चयन

( 2008 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 Mar, 26 17:03

एमएमपीएस के तीन विद्यार्थियों का ‘इंस्पायर मानक अवार्ड’ हेतु चयन

उदयपुर | महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल, द सिटी पैलेस, उदयपुर के लिए गर्व का विषय है कि विद्यालय के तीन विद्यार्थियों का चयन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की प्रतिष्ठित योजना ‘इंस्पायरदृमानक अवार्ड’ 2025दृ26 के लिए हुआ है।
इस योजना के अंतर्गत चयनित प्रत्येक विद्यार्थी को अपने नवाचारपूर्ण विचार एवं प्रोजेक्ट के विकास हेतु ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
चयनित विद्यार्थियों में श्रेयस अरोड़ा (कक्षा टप्), गर्व सिंह (कक्षा प्ग्) और इब्राहिम वागपुरा (कक्षा ग्प्प्) शामिल हैं। इन विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट्स का मार्गदर्शन क्रमशः डॉ. कुसुम लता सोनी, श्रीमती दीक्षा अधिकारी एवं श्रीमती शिप्रा भोजक द्वारा किया जाएगा।
विद्यालय के मानद निदेशक सतीश कुमार शर्मा ने इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यालय में विकसित हो रही वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और नवाचार की संस्कृति का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यार्थी भविष्य में भी अपने विचारों के माध्यम से समाज के लिए उपयोगी वैज्ञानिक समाधान प्रस्तुत करेंगे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.