एसडीएम ने किया निरीक्षण

( 544 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Mar, 26 15:03

एसडीएम ने किया निरीक्षण

उदयपुर। मावली उपखण्ड अधिकारी रमेशचंद्र सीरवी पुनाडिया ने बुधवार को तहसील कार्यालय घासा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 181 राजस्थान संपर्क पर प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा की गई तथा प्रकरणों का भौतिक सत्यापन कर निस्तारण भी किया गया। 181 पर प्राप्त प्रकरणों को त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही कोर्ट के लंबित प्रकरणों की एवं राजस्व संबंधी प्रकरणों का त्वरित निस्तारण के निर्देश प्रदान किये गये। एसडीएम ने आगामी ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल संबंधी प्राप्त होने वाली सभी शिकायतो का त्वरित निस्तारण करने बाबत् भी आवश्यक निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार घासा राधेश्याम जोशी, नायब तहसीलदार नन्दलाल जोशी, भू-अभिलेख निरीक्षक एवं पटवारीगण उपस्थित रहे।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.