शीतला अष्टमी पर माँ शीतला की भव्य विराट संध्या का आयोजन

( 780 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Mar, 26 18:03

 गुरु फतेसिंह डेरु संघ व माँ शीतला म्यूजिकल ग्रुप ने किया माँ शीतला का गुणगान

शीतला अष्टमी पर माँ शीतला की भव्य विराट संध्या का आयोजन

शीतला अष्टमी के पावन पर्व पर वार्ड नंबर 8 स्थित श्री चौगानण शीतला माता मंदिर प्रांगण में भव्य विराट भजन संध्या का आयोजन किया गया  जिसमें माँ शीतला का भव्य दरबार सजाया गया शीतला माता प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष बंटी वाल्मीकि ने बताया की इस अवसर पर महिलाओं ने माता शीतला माता चौगानण व माता धूतणी पाथरी वाली  के मंदिर में पुड्डे गुलगुले नारियल चुन्नी चढ़ाकर पूजा अर्चना कर भजन संध्या की शुरुआत की गुरु फतेसिंह डेरु संघ के उस्ताद निवास पिवाल ने "जगत में डंका बाज रेया" उस्ताद सुनील घुसर ने "शीतला का सज रेया दरबार" राहुल धोमू ने "मां झूले और झुलावे संग माई मसानी आवे" भजन गाकर श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया शीतला माता म्यूजिकल ग्रुप के मुकेश खन्ना ने "शीतल तेरी महिमा निराली" अमनदीप सिंह ने "दरबार तेरा बड़ा प्यारा है" गाकर भक्तों को मंत्र मुक्त कर दिया शीतला माता की विराट संध्या में भारी संख्या में महिलाएं बच्चे व पुरुषों ने मां के दरबार में मां का आशीर्वाद प्राप्त किया विराट भजन संध्या की समाप्ति माता का शीतला की आरती करके की गई इसके प्रांत हलवे का प्रसाद वितरित किया गया विराट भजन संध्या की देखरेख अरुण सोनी,अनिल सारवाण,तारा चंद डबगोहर,निवास पिवाल,राजेआदिवाल,रिंकू,सतीश, राहुल,शंकर,आदि ने की इस अवसर पर मंदिर व दरबार को भव्य रूप से रौशनी से सजाया गया


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.