विद्याभारती संस्थान में तकनीकी व कंप्यूटर शिक्षा सहित अन्य मुद्दों को लेकर हुई चिंतन बैठक

( 632 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Mar, 26 18:03

विद्याभारती संस्थान में तकनीकी व कंप्यूटर शिक्षा सहित अन्य मुद्दों को लेकर हुई चिंतन बैठक

उदयपुर। विद्या भारती संस्थान उदयपुर जिले की योजना अनुसार गुरुवार को विद्या निकेतन अशोक नगर की चिंतन बैठक रखी गई जिसमें शिशु वाटिका को उन्नत करने, प्रभावी शिक्षण व्यवस्था, तकनीकी शिक्षा, कंप्यूटर शिक्षा व नवीन प्रवेश को लेकर व्यापक विचार विमर्श हुआ।
इस चिंतन बैठक में जिले से विद्या भारती संस्थान के सह मंत्री रमेश चंद्र पुरोहित, सहसचिव प्रभात आमेटा तथा कोषाध्यक्ष दीपक गोधा उपस्थित रहे। इस बैठक में मुख्य मुद्दा शिशु वाटिका को उन्नत करना तथा प्रभावी शिक्षण व्यवस्था तकनीकी  शिक्षा कंप्यूटर शिक्षा नवीन प्रवेश हेतु पर्याप्त प्रचार प्रसार तथा भामाशाहों के सहयोग से विद्यालय का विकास आदि रहे। इस बैठक में विद्यालय प्रबंध समिति से अध्यक्ष नेत्रपाल, कोषाध्यक्ष कमलेश धुपड़, निर्मल पंडित, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्याम लाल शर्मा, खेमराज गमेती, लक्ष्मण गमेती आदि उपस्थित रहे। प्रबंध समिति की बैठक के बाद विद्यालय के अध्यापकों की बैठक रखी गई। अंत में शांति मंत्र के साथ बैठक का समापन हुआ। 
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.