कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी द्वारा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग ने उदयपुर से फिरोज़ खान अब्बासी को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों में खुशी की लहर है।
इस अवसर पर फ़िरोज़ खान ने राहुल गांधी जी (लोकसभा नेता प्रतिपक्ष), मल्लिकार्जुन खड़गे जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस), इमरान प्रतापगढ़ी जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग एवं राज्यसभा सांसद), एम.डी. चौपदार जी (प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग), रियाज़ हुसैन जी (पूर्व पार्षद, पूर्व उपाध्यक्ष, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी) तथा मोहम्मद अयूब जी (पूर्व पार्षद , निवर्तमान उपाध्यक्ष, कादर ख़ान जी ( महासचिव- देहात कांग्रेस कमेटी) , मुस्तफ़ा शेख़ ( अम्बेडकर मंडल अध्यक्ष) , राशिद खान ( पूर्व पार्षद ) एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर फिरोज़ खान अब्बासी ने कहा कि वे पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाते हुए संगठन को मजबूत करने और समाज के मुद्दों को उठाने का कार्य करेंगे।
यह जानकारी एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इज़हार हुसैन ने दी।