ट्रेन में चेन्नई से जम्मू पहुंचे दो हिप्पो रेलवे और वन विभाग का रहा समन्वय

( 670 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Mar, 26 01:03

ट्रेन में चेन्नई से जम्मू पहुंचे दो हिप्पो रेलवे और वन विभाग का रहा समन्वय

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के वन्यजीव संरक्षण विभाग और रेलवे के बीच बेहतरीन समन्वय का एक और सफल उदाहरण आज देखने को मिला। चेन्नई सेंट्रल से लाए गए दो दरियाई घोड़ों (हिप्पो) को सुरक्षित रूप से जम्मू रेलवे स्टेशन पहुंचाया गया, जहां से उन्हें चिड़ियाघर ले जाया गया।
 विशेष स्थानांतरण की तकनीकी जानकारी और यात्रा विवरण पर ध्यान केंद्रित करे तो, इन दरियाई घोड़ों को ट्रेन संख्या 16031 (अंडमान एक्सप्रेस) के साथ संलग्न एक विशेष पार्सल कोच के माध्यम से लाया गया। यह ट्रेन सड़क परिवहन के मुकाबले कम समय लगभग 51 घंटे चेन्नई सेंट्रल से जम्मू आज 13 मार्च को जम्मू पहुंची हैं। जिसमें यात्रा के दौरान वन्यजीव विशेषज्ञों और पशु चिकित्सकों की एक टीम निरंतर साथ रही तथा भोजन, पानी की व्यवस्था भी थी।
 जम्मू मंडल के जनसंपर्क निरीक्षक श्री राघवेंद्र सिंह ने बताया कि लंबी दूरी के वन्यजीव लॉजिस्टिक में यह एक बड़ी उपलब्धि है। यह ऑपरेशन जम्मू-कश्मीर वन्यजीव विभाग और रेलवे अधिकारियों के बीच नजदीकी समन्वय के कारण संभव हो सका।
 सड़क मार्ग की तुलना में रेल परिवहन को जानवरों के लिए अधिक सुरक्षित और तनावमुक्त माना जाता है।
 जम्मू चिड़ियाघर में इन नए मेहमानों के आने से स्थानीय पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
  इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री उचित सिंघल ने बताया कि 51 घंटे से अधिक की इस यात्रा के दौरान रेलवे स्टाफ और वन्यजीव विशेषज्ञों की टीम ने निरंतर समन्वय बनाए रखा, जिससे 2,804 किमी का सफर बिना किसी बाधा के पूरा हुआ, इससे पहले भी 03 मार्च को जम्मू से चेन्नई के लिए वन्यजीव जिसमें 02 हिमालयन ब्लैक बियर और 02 लेपर्ड कैट्स को सुविधापूर्वक ट्रेन संख्या 16032 में भेजा गया था। जो कि एक ऐतिहासिक मिशन रहा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.