मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में ग्रीष्मकालीन पूर्व तैयारियों को लेकर बैठक ली

( 1035 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Mar, 26 18:03

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में ग्रीष्मकालीन पूर्व तैयारियों को लेकर बैठक ली

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में ग्रीष्मकालीन पूर्व तैयारियों को लेकर बैठक ली। उन्होंने पीएचईडी विभाग एवं जिला कलक्टर्स को गर्मी के मौसम में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा वन विभाग को वृक्षारोपण के लिए नर्सरियों में पौधे तैयार करने एवं उनका वितरण करने के संबंध में भी दिशा-निर्देश प्रदान किए।


मुख्यमंत्री ने बैठक में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को लेकर विभागीय अधिकारियों एवं जिला कलक्टर्स को वितरण प्रणाली की प्रभावी मॉनिटरिंग करने तथा जमाखोरी के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। बैठक में जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री श्री कन्हैया लाल चौधरी, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा, मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास सहित अन्य विभागीय उच्चाधिकारी उपस्थित रहे तथा वन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा, संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर्स वीसी के माध्यम से जुड़े।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.