मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने अल्बर्ट हॉल से प्रदेशव्यापी स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत की

( 1237 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Mar, 26 18:03

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने अल्बर्ट हॉल से प्रदेशव्यापी स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत की

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को अल्बर्ट हॉल से प्रदेशव्यापी स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत की। श्री शर्मा ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में श्रमदान कर सभी को स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नगर निगम के सफाईकर्मियों को पीपीई किट का वितरण किया। साथ ही, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत प्रतिकात्मक चैक भी सौंपे। श्री शर्मा ने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद सभी लोगों को स्वच्छता के लिए नागरिक कर्तव्य की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रामनिवास बाग में पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर सांसद श्री मदन राठौड़, विधायक श्री गोपाल शर्मा, मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास, विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर श्री के.के. गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सफाईकर्मी एवं आमजन उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर इस वर्ष भी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (19 मार्च) को राजस्थान दिवस का आयोजन होगा। इसी क्रम में 14 मार्च से 19 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.