कोटा।साइबर थाने के सीआई सतीश चंद की त्वरित कार्यवाही से परिवादी की ठगी की संपूर्ण राशि लगभग 25 लाख रूपये रिफंड हुई है।
कोटा सिटी पुलिस एसपी सुश्री तेजस्वनी गौतम ने बताया कि साइबर थाना कोटा शहर मे वांछित कार्यवाही के लिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी अतिरिक्त पुलिस के निर्देशन में पुलिस डीएसपी गंगा सहाय के पर्यवेक्षण में सीआई सतीशचन्द के नेतृत्व मे साईबर थाना कोटा शहर की टीम गठित की गई जिसमें सब इंस्पेक्टर
बाबूलाल, कांस्टेबल
विकास चौधरी,धर्मेन्द्र तंवर, दिनेश चौधरी को शामिल किया।
टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना साइबर काईम कोटा शहर द्वारा परिवादी की ठगी की संपूर्ण राशि 25 लाख रूप्ये रिफंड करवायी गयी ।
घटना का विवरणः-
27 जनवरी 26 को परिवादी श्री प्रभुलाल तलवादिया पुत्र श्री गणेशराम जाति बैरवा उम्र 65 साल निवासी मकान नम्बर ए 191 रिध्दी सिध्दी नगर थाना कुन्हाडी जिला कोटा शहर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि बैंक आफ बडोदा का रिटायर्ड एम्पलोइज कार्ड बनवाने के नाम से लगभग 25 लाख रूपये कि साइबर ठगी की है।
वारदात का खुलासा-
उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुये प्रकरण को ट्रैस आउट कर मुल्जिमान की शीघ्र गिरफ्तारी कर परिवादी को ठगी की राशि रिफंड कराने हेतु सीआई सतीशचन्द के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। गठीत टीम ने मेहनत व लगन से काम करते हुए व साईबर सैल की मदद से कार्ड होल्डर लक्ष्मन पुत्र श्री बाबूलाल जाति जाट उम्र 29 साल निवासी ग्वालियर रोड रोहता बाग रोहता नगला कली आगरा उत्तरप्रदेश से राशि वापस कराई।
विशेष भूमिका श्री विकास चौधरी कानि 2261 की तकनीकी अनुसंधान में विशेष भूमिका रही।