संगम विश्वविद्यालय मे एसयू हेकाथन 2026 का सफल समापन, देशभर की टीमों ने दिखाया नवाचार

( 281 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Mar, 26 14:03

।।6 राज्यों की 23 टीमों ने लिया फाइनल में हिस्सा, विजेताओं को नकद पुरस्कार से किया गया सम्मानित।।

संगम विश्वविद्यालय मे एसयू हेकाथन 2026 का सफल समापन, देशभर की टीमों ने दिखाया नवाचार

भीलवाड़ा। संगम विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय SU Hackathon 2026 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस आयोजन में विभिन्न राज्यों से आए विद्यार्थियों ने नवाचार आधारित तकनीकी समाधान प्रस्तुत करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कुल 45 से अधिक पंजीकरण में से 6 राज्यों की 23 टीमों को अंतिम चरण के लिए चयनित किया गया।  मूल्यांकन के बाद प्रथम स्थान स्वामीनारायण यूनिवर्सिटी, गुजरात की टीम ने प्राप्त किया, जिसे ₹51,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। वहीं द्वितीय स्थान एम एल वी टेक्सटाइल एंड इंजीनियरिंग कॉलेज, भीलवाड़ा की टीम ने हासिल किया, जिसे ₹21,000 की पुरस्कार राशि दी गई।
इसके अतिरिक्त डोमेन एक्सीलेंस श्रेणी में प्रत्येक डोमेन के विजेताओं को ₹11,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। स्टार्टअप आइडिया में सर पदमपत सिंघानिया यूनिवर्सिटी, उदयपुर, टेक्सटाइल में एम एल वी टेक्सटाइल एंड इंजीनियरिंग कॉलेज, भीलवाड़ा, एग्रीकल्चर व स्किल डेवलपमेंट में स्वामीनारायण यूनिवर्सिटी, गुजरात तथा इंजीनियरिंग एंड मैन्युफैक्चरिंग में सर पदमपत सिंघानिया यूनिवर्सिटी, उदयपुर की टीमों को सम्मानित किया गया।समापन समारोह में संगम समूह के  डॉ. एस. एन. मोदानी ने विजेता टीमों को सम्मानित करते हुए विद्यार्थियों को नवाचार और तकनीकी शोध के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  वैज्ञानिक गौरव बाफना (SAC, अहमदाबाद) तथा विशिष्ट अतिथि रेडी बाइट्स, भीलवाड़ा के श्याम सुंदर वर्मा  उपस्थित रहे तथा अपने आधुनिक युग में नवाचार पर अपने विचार रखे।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. करुणेश सक्सेना, प्रो-वीसी प्रो. मानस रंजन पाणिग्रही, कुलसचिव डॉ. आलोक कुमार, कार्यक्रम सह संयोजक संगम आईटीबीआई के राजस्व कौशिक सहित विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के संयोजक प्रो. विकास सोमानी एवं डॉ. मनोज कुमावत ने सफल आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। समापन समारोह में विजेता टीमों और निर्णायकों को सम्मानित किया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए नवाचार, तकनीकी सहयोग और स्टार्टअप सोच को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.