ऋषि पिप्पलाद प्रीमियर लीग का 3 से 5 अप्रैल तक आयोजन

( 499 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Mar, 26 14:03

ऋषि पिप्पलाद प्रीमियर लीग का 3 से 5 अप्रैल तक आयोजन

उदयपुर। महर्षि दधीचि जन कल्याण संस्थान युवा प्रकोष्ठ एवं दाधीच युवा परिषद, पीपली आचार्यन के तत्वावधान में ऋषि पिप्पलाद प्रीमियर लीग (RPPL) सीजन-1 का आयोजन 3 से 5 अप्रैल तक पीपली आचार्यन में किया जाएगा।
संस्थान के उदयपुर जिला अध्यक्ष सीताराम शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में दाधीच समाज के युवाओं की टीमें भाग लेंगी तथा क्रिकेट व वॉलीबॉल के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक टीमें 20 मार्च 2026 तक पंजीकरण करवा सकती हैं। इस अवसर पर युवा प्रदेशाध्यक्ष विजेश दाधीच, संभाग युवा अध्यक्ष महावीर व्यास, जिला युवा अध्यक्ष विनोद व्यास तथा दाधीच युवा परिषद अध्यक्ष देवेंद्र आचार्य सहित समाज के युवा आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.