विश्व के महत्वपूर्ण विश्वविद्यालयों में प्रवेश हेतु डीपीएस उदयपुर को मिला सीईईबी कोड

( 551 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Mar, 26 14:03

शिक्षा के क्षेत्र में एक विद्यालय की प्रतिष्ठा उसके विद्यार्थियों के लिए सफलता के मार्ग प्रशस्त करती है। कॉलेज बोर्ड नामक संस्था भारत भर में उच्च स्तरीय विद्यालयों को सीईईबी कोड प्राप्त करने हेतु अवसर प्रदान करती है।  दिल्ली पब्लिक स्कूल सोसायटी, नई दिल्ली द्वारा किए गए प्रयासों के अंतर्गत देश के सभी दिल्ली पब्लिक स्कूलों में से प्रथम चरण में श्रेष्ठ शैक्षणिक मानकों के आधार पर कुल सात डीपीएस विद्यालयों का चयन किया गया, जिसमें से डीपीएस, उदयपुर को उन सात प्रमुख विद्यालयों में एक स्थान मिला है। इसे प्राप्त करने पर संस्था का प्रोफाइल व प्रतिष्ठा विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय के लिए मानक बन जाती है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे देश में से यह उच्च मानक कोड केवल गिनी चुनी संस्थाओं को प्रदान किया जाता है।  डीपीएस परिवार यह कोड प्राप्त होने पर अत्यंत गौरव का अनुभव कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस यूनिक कोड का प्रयोग केवल डीपीएस के छात्र ही प्रयोग करने की पात्रता रखते हैं।

संस्था के प्राचार्य संजय नरवरिया ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि इस कोड को प्राप्त करने के बाद उसके विद्यार्थियों के लिए कॉलेज एक्सेस प्रोग्राम बहुत ही आसान हो जाता है। यह देश तथा विदेश के प्रमुख विश्वविद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया को सरल, मानक तथा सफलतापूर्वक संपन्न करने में सहायक होता है। इस कोड से विश्व स्तर पर संस्था व उसके विद्यार्थी स्वीकार्य होते हैं।

उन्होंने बताया कि यह कोड देश एवं विदेश के विश्वविद्यालयों में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध होता है। इससे विद्यार्थियों के परीक्षांक तथा प्रगति के बारे में सीधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। विद्यार्थियों के लिए कॉलेज में प्रवेश हेतु आवेदन देना, अकादमिक प्रगति को देख पाना, आवश्यक तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज का सुरक्षित रूप से हस्तांतरण तथा शुल्क माफी का निवेदन संभव हो पाता है। उन्होंने बताया कि यह कोड प्राप्त होना संस्था के लिए अत्यंत गर्व तथा हर्ष का विषय है, जो इसे विश्वस्तरीय पहचान दिलवाएगा।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.