जरुरतमंदों की मदद के लिए सोसाइटी ने शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ाये कदम

( 477 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Mar, 26 16:03

रोजा इफ्तारी के बाद जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरीत

जरुरतमंदों की मदद के लिए सोसाइटी ने शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ाये कदम

उदयपुर। लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी एवं सहार चेरिटेबल फाउंडेशन एवं अन्य सहायकों की सहायता से सभी धर्म एवं समाज के 250 से अधिक जरूरतमंदों परिवारांे व विकलांगों को 2 बार इफ्तारी के बाद खाद्य सामग्री बाटी गयी।
सचिव फातिमा अगवानी ने बताया कि उदयपुर के अलावा गांव और कस्बे महुवाड़ा, पलाना, फतहनगर, कपासन, नाथद्वारा और राजसमंद में  भी खाद्य सामग्री बाटी गयी।
अध्यक्ष डॉक्टर खलील अगवानी ने बताया कि माह मई 2026 को सर्वधर्म  विवाह सम्मेलन किया जाएगा। लाइफ प्रोग्रेसिव सोसाइटी व सहार चेरिटेबल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में फरवरी -मार्च 2026  में 7 छात्र-छात्रों को फीस सीधी उनके स्कूल कॉलेज में जमा कराई, जो बीएससी नर्सिंग, नीट कोचिंग, फिजियोथेरेपिस्ट, फार्मासिस्ट, जनरल नर्सिंग, और बी.ए की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
सचिव फातिमा अगवानी ने बताया कि  अप्रैल माह में रोजगार संबंधित प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा.इस अवसर पर उपाध्यक्ष मोहिनुद्दीन कुरेशी .सचिव फातिमा अगवानी, उपसचिव हाजी अकील मोहम्मद, कोषाध्यक्ष साजिया और कार्यकारिणी सदस्य साजिद कुरेशी मौजुद थे.
अध्यक्ष ने बताया कि रमजान माह में सभी खाद्य सामग्री वितरण का कार्य सचिव फातिमा अगवानी और कार्यकर्ता सदस्य साजिद कुरेशी दोनो की निगरानी में कार्य किया संपन्न हुआ। खाद्य सामग्री वितरण में 25 दुपट्टे भारतीय फैशन के प्रोपराइटर शानू खान की तरफ से बांटे गए.


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.