उदयपुर। जैन सोशल ग्रुप कुटुंब द्वारा पारंपरिक संस्कृति को प्रोत्साहित करने हेतु गणगौर उत्सव एवं राधे-कृष्ण होली का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कुटुंब परिवार की सचिव श्रीमती प्रीति जी मेहता द्वारा स्वागत उद्बोधन से किया गया। इसके पश्चात अध्यक्ष प्रवीण नाहर की अगुवाई में दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का विधिवत प्रारंभ हुआ।
इस अवसर पर समस्त महिलाओं द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में गणगौर की सवारी निकाली गई एवं विधि-विधान से गणगौर का पूजन किया गया, जिसने कार्यक्रम में सांस्कृतिक गरिमा और उत्सव का विशेष आकर्षण जोड़ दिया।
कार्यक्रम में राधा-कृष्ण का मनमोहक प्रतिरूप श्री जितेंद्र जी नाहर एवं किरण जी नाहर द्वारा प्रस्तुत किया गया, जो अत्यंत आकर्षक एवं सुंदर रहा। समस्त सदस्यों ने अपनी-अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में समां बांध दिया और पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया।
होली उत्सव के अंतर्गत कुटुंब परिवार के सभी सदस्यों ने फूलों की मालाओं एवं पुष्पों के साथ पारंपरिक तरीके से होली खेलकर आपसी स्नेह एवं भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में कार्यक्रम संयोजक श्रीमती आभा जैन, मीना लोढ़ा एवं सुनीता जैन का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम में कुटुंब परिवार के सभी दंपति सदस्यों एवं परिवारजनों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही, जिससे आयोजन अत्यंत सफल एवं यादगार बना।