उदयपुर के आशीष, चेष्टा और विकास  का राजस्थान वॉलीबॉल टीम में चयन

( 850 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Mar, 26 18:03

उदयपुर के आशीष, चेष्टा और विकास  का राजस्थान वॉलीबॉल टीम में चयन

उदयपुर। भुवनेश्वर में आयोजित 26वी यूथ राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उदयपुर के आशीष चौधरी, चेष्टा खोईवाल का राजस्थान टीम में चयन हुआ। जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव हेमराज सोनवाल ने बताया कि जयपुर में राजस्थान वॉलीबॉल टीम का आरवीए एकेडमी में एसएमएस में शिविर लगाया गया जिसमें दोनों खिलाड़ियों का खेल के आधार पर चयन किया गया।इसी प्रकार सीनियर नेशनल बीच वॉलीबॉल जो कि 9 मार्च से 12 मार्च तक पांडिचेरी मैं आयोजित किए गए उसमें उदयपुर रुनडेरा के विकास लोहार का राजस्थान बीच वॉलीबॉल टीम मैं चयनित किया गया। राजस्थान वॉलीबॉल संघ के सह सचिव प्रभुलाल जाट ने तीनों खिलाड़ियों को बधाई दी और उदयपुर से निरंतर राजस्थान टीम मै खिलाड़ियों का चयन होना उदयपुर के लिए गर्व की बात बताया। इस अवसर पर जिला वॉलीबॉल संघ के सभी पदाधिकारी डी एन धाभाई,जिला खेल अधिकारी अशोक चौधरी,अजीत जैन, सुरेश खोईवाल,भगवान स्वरूप वैष्णव,गोपाल मेहता,मनोज सरसिया,प्रकाश माली,बलवंत चौधरी,नरेश पालीवाल,रोशन पटेल,शशांक जोशी, अनुभव कोदली,विनोद मेनारिया अजय मोगरा,हरि किशन सुथार,धनराज चांवरिया,गणपत मेनारिया,गौरव कुमावत, दिनेश मेनारिया,खेल प्रेमियों ने बधाई प्रेषित की।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.