हाइड्रेशन, प्रोटेक्शन और आसान देखभाल: सोनी सब कलाकारों ने बताए गर्मियों के स्किनकेयर टिप्स

( 1232 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Mar, 26 07:03

हाइड्रेशन, प्रोटेक्शन और आसान देखभाल: सोनी सब कलाकारों ने बताए गर्मियों के स्किनकेयर टिप्स

 

मुंबई, मार्च 2026: गर्मियों का मौसम लेकर आता है चमकते दिन, बढ़ते तापमान और स्किनकेयर पर थोड़ा ज़्यादा ध्यान देने की ज़रूरत। उन कलाकारों के लिए, जो लंबे समय तक तेज़ लाइट्स के नीचे और आउटडोर सेट्स पर काम करते हैं, अपनी त्वचा को फ्रेश और सुरक्षित रखना उनकी डेली रूटीन का अहम् हिस्सा बन जाता है।


हर किसी का गर्मी से निपटने का अपना तरीका होता है, लेकिन कई कलाकार कुछ खास स्किनकेयर आदतों को फॉलो करते हैं, जो उन्हें पूरे सीज़न में आरामदायक बनाए रखती हैं। पानी पीकर हाइड्रेटेड रहना, धूप से त्वचा की सुरक्षा करना और छोटी-छोटी लेकिन लगातार अपनाई जाने वाली रूटीन का पालन करना, ये सब प्रैक्टिसेज़ गर्मियों के दिनों में बेहद ज़रूरी हो जाती हैं।

इस गर्मी, सोनी सब के कलाकार श्रेणु पारिख, दीक्षा जोशी, अक्षया हिंदालकर, ऋषि सक्सेना और नितिन बाबू शेयर कर रहे हैं अपने स्किनकेयर टिप्स और पर्सनल हैबिट्स, जिन पर वे भरोसा करते हैं, ताकि व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बीच भी उनकी त्वचा फ्रेश और केयर्ड महसूस करे।
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में राशी पटेल का किरदार निभा रहीं अक्षया हिंदालकर ने शेयर किया, “गर्मियों के दिनों में मैं चीज़ों को बहुत सिंपल रखने की कोशिश करती हूँ। मैं खूब पानी पीती हूँ और हाल ही में मैंने पानी में सब्ज़ा लेना शुरू किया है। शूटिंग की वजह से सनस्क्रीन लगाना मैं कभी नहीं छोड़ती। धूप में बाहर निकलते समय मैं हमेशा छाता साथ रखती हूँ और कोशिश करती हूँ कि दोपहर में बाहर न जाऊँ। सच कहूँ तो, बस छोटी-छोटी आदतें जैसे पर्याप्त पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स लेना, दिन में दो बार जल्दी-जल्दी नहाना, ये सब मुझे गर्मी से निपटने में मदद करते हैं और मेरी त्वचा को हेल्दी बनाए रखते हैं।”
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में चिराग का किरदार निभा रहे नितिन बाबू ने शेयर किया, “एक्टर होने के नाते हमारी त्वचा लंबे समय तक तेज़ लाइट्स के नीचे रहती है, मेकअप की कई लेयर्स झेलती है और कभी-कभी शूट्स के बीच ट्रैवल भी करना पड़ता है। गर्मी इसमें और इज़ाफा कर देती है। समय के साथ मैंने समझा है कि चीज़ों को सिंपल रखना मेरे लिए सबसे अच्छा काम करता है। मैं दिन की शुरुआत जेंटल क्लींजिंग से करता हूँ, उसके बाद मॉइस्चराइज़र लगाता हूँ और काम पर निकलने से पहले सनस्क्रीन कभी नहीं छोड़ता। दिन के अंत में मेकअप की लेयर्स और प्रदूषण से आई गंदगी को पूरी तरह हटाना उतना ही ज़रूरी है। असल में, यह सब बेसिक चीज़ों को लगातार फॉलो करने की आदत है, ख़ासकर तब जब ज़्यादातर समय सेट पर ही बिताना पड़ता है।”
‘गणेश कार्तिकेय’ में देवी पार्वती का किरदार निभा रहीं श्रेणु पारिख ने शेयर किया, “गर्मियों के दिनों में मैं अपनी स्किनकेयर रूटीन को हल्का और आसान रखना पसंद करती हूँ। गर्मी और शूटिंग के दौरान लंबे समय तक मेकअप रहने की वजह से मुझे लगता है कि ज़्यादा पानी पीना और बाहर निकलते समय सनस्क्रीन कभी न छोड़ना बहुत ज़रूरी है। मैं हमेशा ध्यान रखती हूँ कि अपनी त्वचा को अच्छे से क्लींज़ करूँ और जब भी मौका मिले उसे साँस लेने दूँ, खासकर लंबे शूटिंग डे के बाद। समय के साथ मैंने महसूस किया है कि जब आप चीज़ों को सिंपल और लगातार रखते हैं, तो आपकी त्वचा बहुत बेहतर रिस्पॉन्ड करती है, बजाए इसके कि आप उस पर बहुत सारे प्रोडक्ट्स लोड कर दें।”
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में दीप्ति का किरदार निभा रहीं दीक्षा जोशी ने शेयर किया, “मुझे लगता है कि गर्मियों में सबसे ज़रूरी चीज़ है ज़्यादा पानी पीना, जो कि शरीर और त्वचा दोनों के लिए लाभदायक है। अक्सर हमें लगता है कि बार-बार प्रोडक्ट्स लगाते रहना चाहिए, लेकिन मेरा मानना है कि कभी-कभी त्वचा को भी साँस लेने देना ज़रूरी होता है। रूटीन को सिंपल रखना और उसे बहुत सारे सीरम या मॉइस्चराइज़र से ओवरलोड न करना बिल्कुल ठीक है। मुझे पर्सनली फेस पर आइसिंग करना बहुत अच्छा लगता है, यह बेहद फ्रेश महसूस कराता है, खासकर लंबे दिन के बाद।”
‘इत्ती सी खुशी’ में संजय का किरदार निभा रहे ऋषि सक्सेना ने शेयर किया, “मेरी स्किनकेयर रूटीन वास्तव में बहुत सिंपल है और गर्मियों में भी इसमें ज़्यादा बदलाव नहीं होता। मैं दिन की शुरुआत ठंडे पानी के छींटों से करता हूँ, जिससे त्वचा तुरंत फ्रेश महसूस करती है। इसके बाद मैं बेसिक चीज़ों पर टिके रहता हूँ, जैसे कि विटामिन सी सीरम, मॉइस्चराइज़र और सनस्क्रीन। मैं इसे कॉम्प्लिकेटेड बनाना पसंद नहीं करता, क्योंकि मेरे लिए लगातार फॉलो करना ही सबसे अच्छा काम करता है।”
सोनी सब पर देखें ‘इत्ती सी खुशी’, ‘गणेश कार्तिकेय’ और ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.