ईंधन संकट और महंगी गैस के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

( 1347 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Mar, 26 11:03

ईंधन संकट और महंगी गैस के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

उदयपुर,  बढ़ती महंगाई और ईंधन संकट को लेकर आमजन की परेशानी अब सड़कों पर दिखाई देने लगी है। केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी ने देहली गेट स्थित शांति जी एवं आनंदी जी स्मारक के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की किल्लत ने आम आदमी का जीवन मुश्किल बना दिया है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर भी तीखी नाराजगी जताई गई।

रघुवीर सिंह मीणा ने कहा कि सरकार एक ओर संसद में गैस की उपलब्धता का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर गैस एजेंसियों द्वारा बुकिंग बंद होना हकीकत को उजागर करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि गलत नीतियों के कारण “डबल इंजन” सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि महंगी गैस और कॉमर्शियल सिलेंडर की कमी के चलते छोटे व्यापारी, ढाबा संचालक और रेस्टोरेंट व्यवसायी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। इससे हजारों लोगों की रोज़ी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है।

प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत ने महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ चूल्हे पर रोटियां बनाकर विरोध दर्ज कराया, जो आम गृहिणियों की बढ़ती मुश्किलों का प्रतीक बना।

 

प्रमुख रूप से उपस्थित नेता एवं कार्यकर्ता:
देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा, पीसीसी महासचिव लाल सिंह झाला, पूर्व विधायक डॉ. मांगीलाल गरासिया, पूर्व विधायक प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तावत, सज्जन कटारा, जगदीश राज श्रीमाली, पीसीसी महासचिव सुरेश सुथार, डॉ. कौशल नागदा, डॉ. संजीव राजपुरोहित, दिनेश औदिच्य, ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह चदाणा, राजेंद्र कुमार गोखरू, राईसा राम खेर, खेमराज मीणा, रूपलाल मीणा, ओनार सिंह सिसोदिया, कमलेश पटेल, महेंद्र सिंह राणावत, कमल डांगी, राजेन्द्र जैन, रामलाल गायरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती डांगी, कामिनी गुर्जर, मधु सालवी, डॉ. कल्याण सिंह राव, नवल सिंह चुंडावत, मंडल अध्यक्ष विमल भादविया, शिवलाल गुर्जर, चंपाराम गरासिया, मावाराम, गणेश लाल मेघवाल, रवि भावा, जितेश खटीक, लक्ष्मी लाल सोनी, गोपाल सिंह चौहान, जमनालाल शर्मा, मोतीलाल शर्मा, जगुराम मीणा, ऋषभ जैन, अर्जुन लाल मेनारिया, गणपत लाल शर्मा, प्रकाश मीणा, अर्जुन मेघवाल, नारायण जनावत, हजारी लाल रजक, कमलाशंकर खेर, कमल तंवर, मोड़ सिंह सिसोदिया, नाना लाल नागदा, राजेश पंचोली, प्रेम लबाना, गौतम मीणा, मथुरेश नागदा, यशवंत चौधरी, रवि खटीक, रतन लाल पूर्बिया, सुनील कुमार भजात, ललित गुर्जर, अमर सिंह झाला, शंकर लाल मीणा, निरंजन चौधरी, रामलाल बुम्बरिया, वीरेन्द्र प्रजापत, गौरव शर्मा, शांता प्रिन्स, शिवराज सिंह धाबाई, भगवान लाल अहीर, थावर चंद डामोर, लोकेश मीणा, इस्तियाक चंचल, हिदायतुल्ला, ओमप्रकाश गमेती, ओमप्रकाश डांगी, अनवर हुसैन, यास्मीन, गोटुलाल, भंवर लाल जैन, हिदाशु जैन, गजेन्द्र कोठारी, अजीज खान पठान, लक्ष्मीनारायण मेघवाल, लक्ष्मीनारायण पुरोहित, सचिन गुर्जर, निशांत गमेती, डालचंद गमेती, सुजल मीणा, लोकेश मीणा, किशन सिंह चुंडावत, लव चौधरी, हाजाराम मीणा, गणेश शर्मा, राजकुमार, संदीप मीणा, विकास अहारी, नरेंद्र पानैरी, गोपाल सरपटा, धनपाल जैन, आशा हुसैन, शारदा देवी, चंदू जोशी, चुन्नीलाल भील, प्रेम कुमार मीणा, रोशन गौड़, टीटू सुथार, प्रमोद मैनारिया, श्याम सुंदर गुर्जर, माधव सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह गुहिल, बबलु टांक, मोडीलाल सेम्बारा, महेंद्र डामोर सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.