राजस्थान युवा शक्ति दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, युवाओं को मिला सम्मान

( 898 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Mar, 26 11:03

राजस्थान युवा शक्ति दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, युवाओं को मिला सम्मान


राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में आयोजित हो रहे विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत मंगलवार को नगर निगम स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में राजस्थान युवा शक्ति दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।

कार्यक्रम के दौरान राजधानी जयपुर में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अपने संबोधन में युवाओं को आत्मनिर्भर बनने, कौशल विकास अपनाने और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

जिला स्तरीय कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं उप प्रादेशिक रोजगार कार्यालय के उपनिदेशक मुकेश गुर्जर ने बताया कि समारोह के दौरान विभिन्न प्रशिक्षण संस्थाओं यथा आरकेसीएल, आरसीएटी एवं आरएसएलडीसी के माध्यम से प्रशिक्षित कुल 22 युवाओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लाभार्थियों सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.