राजस्थान दिवस पर लोक संस्कृति की छटा बिखेरेगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

( 529 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Mar, 26 16:03

गुरुवार को लोककला मंडल में होगी रंगारंग प्रस्तुतियां

उदयपुर। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार 19 मार्च को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन शाम 7 बजे भारतीय लोक कला मंडल, उदयपुर में होगा, जहां प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं की रंगारंग प्रस्तुतियां दर्शकों को आकर्षित करेंगी।

पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने बताया कि इस सांस्कृतिक संध्या में विभिन्न लोक कलाकारों द्वारा पारंपरिक नृत्य एवं प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम में चरी नृत्य की प्रस्तुति धर्मेंद्र कुमार वर्मा (उदयपुर) द्वारा दी जाएगी, जबकि भवाई नृत्य लुम्बाराम (उदयपुर) प्रस्तुत करेंगे। तेरहताल नृत्य की प्रस्तुति किशन (उदयपुर) द्वारा दी जाएगी। इसके साथ ही कठपुतली कला का प्रदर्शन मोहन लाल डांगी (उदयपुर) द्वारा किया जाएगा। जैसलमेर के मोती खान द्वारा लंगा लोक प्रस्तुति दी जाएगी, वहीं बाड़मेर की लीला देवी कालबेलिया नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी। मीना देवी द्वारा घूमर नृत्य और करुणा वर्मा द्वारा चरी नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां भी कार्यक्रम का हिस्सा रहेंगी।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.