राजस्थान युवा शक्ति दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

( 563 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Mar, 26 17:03

राजस्थान युवा शक्ति दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

श्रीगंगानगर। राजस्थान दिवस समारोह की श्रृंखला में मंगलवार कोे राजस्थान युवा शक्ति दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला परिषद सभागार में हुआ। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रसारण दिखाया गया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलक्टर डाॅ. मंजू, जिला परिषद सीईओ श्री गिरधर, एसीएम श्रीमती स्वाति गुप्ता, प्रशिक्षु आईएएस श्रीमती अदिति यादव, डीओआईटी के संयुक्त निदेशक श्री दुष्यंत कुमार जैन, रोजगार विभाग की सहायक निदेशक श्रीमती शर्मिला माय भारत के उपनिदेशक श्री भूपेन्द्र शेखावत सहित अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में नव नियुक्त कार्मिकों और युवाओं की भागीदारी रही। राज्य स्तरीय समारोह में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा नव चयनित कार्मिकों को सम्मानित करते हुए विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण किया गया। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.