जम्मू। उत्तर रेलवे का जम्मू मंडल अपने यात्रियों की सहायता के साथ सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहता हैं। जिसके अंतर्गत मंडल के कर्मचारियों द्वारा यात्रियों के हित में सुविधा से लेकर सुरक्षा तक अनेकों प्रशंसनीय कार्य किए जाते हैं।
इन्हीं प्रशंसनीय कार्यो की कड़ी में जुड़ते तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री उचित सिंघल के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए, जम्मू मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ ने अपनी ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट कार्य का प्रदर्शन किया है। सबसे पहले आज 17 मार्च को मुख्यालय पठानकोट के टिकट चेकिंग स्टाफ श्री संदीप कुमार ने ड्यूटी के दौरान ट्रेन संख्या 14035 (धौंलाधर एक्सप्रेस) में नरवाना स्टेशन के नजदीक दो मोबाइल चोरों को एसई-1 में यात्री का मोबाइल चोरी करते हुए पकड़ा और आगे कि कार्यवाही करते हुए, ट्रेन में ओन ड्यूटी रेलवे सुरक्षा बल को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया। इस घटना के दौरान यात्री ने टिकट चेकिंग स्टाफ का आभार व्यक्त किया। और इस तरह के बहादुरी वाले कार्य की खुब सराहना की।
वहीं अगर दूसरी ट्रेन की घटनाक्रम पर नजर डालें तो, ट्रेन संख्या 14803 के टिकट चेकिंग स्टाफ ने अपनी ड्यूटी के दौरान बीई-2 कोच की सीट नंबर 4 पर यात्रा कर रहे, यात्री का मोबाइल ट्रेन में ढुंढवाकर यात्री को सही सलामत सुपुर्द किया। अपना मोबाइल मिल जाने पर, यात्री ने टिकट चेकिंग स्टाफ को धन्यवाद दिया।
जम्मू मंडल के जन निरीक्षक श्री राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि वर्तमान में मंडल रेल प्रबंधक और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जम्मू के कुशल मार्गदर्शन में, वाणिज्यिक विभाग के कर्मचारी न केवल राजस्व अर्जन बल्कि यात्री सुरक्षा में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।
इस घटनाओं पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री उचित सिंघल ने कहा कि इस सराहनीय कार्य के लिए पूरे स्टाफ की सराहना करता हूँ और आशा करता हूँ कि वे भविष्य में भी इसी ऊर्जा और ईमानदारी के साथ कार्य करना जारी रखेंगे। उनकी यह उपलब्धि अन्य रेल कर्मियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।