बीकानेर-काचीगुडा साप्ताहिक एक्सप्रेस 24 से श्री गंगानगर से चलेगी

( 1813 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Mar, 26 18:03

बीकानेर-काचीगुडा साप्ताहिक एक्सप्रेस 24 से श्री गंगानगर से चलेगी

श्रीगंगानगर। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु काचीगुडा-बीकानेर-काचीगुडा साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा का श्रीगंगानगर तक अस्थाई विस्तार किया जा रहा है। जेडआरयूसीसी के पूर्व सदस्य भीम शर्मा के अनुसार इलाके की जनता को इस विस्तार से डूंगरगढ़, रतनगढ़, चूरू, नागदा, उज्जैन जंक्शन, निजामाबाद, मलकाजगिरी आदि स्टेशन जाने-आने के लिए सीधी कमेक्टिविटी मिलेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि गाडी संख्या 07053 काचीगुडा-श्रीगंगानगर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा जो 21 मार्च 2026 से 4 जुलाई 2026 तक (16 ट्रिप) काचीगुडा से शनिवार को 22.00 बजे रवाना होकर सोमवार को बीकानेर स्टेशन पर 14.45 बजे आगमन व 15.00 बजे प्रस्थान कर 21.20 बजे श्रीगंगानगर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 07054 श्रीगंगानगर-काचीगुडा साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा जो 24 मार्च 2026 से 7 जुलाई 2026 तक (16 ट्रिप) श्रीगंगानगर से मंगलवार को 06.55 बजे रवाना होकर बीकानेर स्टेशन पर 13.00 बजे आगमन व 13.20 बजे प्रस्थान कर गुरूवार को 07.15 बजे काचीगुडा पहुॅचेगी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.