साइबर सेल और विशेषज्ञ कांस्टेबल सुनील चंदेल और तंवर सिंह की मदद से इनामी वह माफिया पिता पुत्र गिरफ्तार

( 1710 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Mar, 26 16:03

के डी अब्बासी 

साइबर सेल और विशेषज्ञ कांस्टेबल सुनील चंदेल और तंवर सिंह की मदद से  इनामी वह माफिया पिता पुत्र गिरफ्तार

कोटा। साइबर शाखा के कांस्टेबल सुनील चंदेल एवं पुलिस विशेष शाखा के कांस्टेबल तंवर सिंह की मदद से कोटा शहर के सक्रिय इनामी अपराधी भू माफिया पिता पुत्र दस हजार इनामी नत्थू चौहान और 20 हजार का इनामी नासिर चौहान को गिरफ्तार किय है।
इनके खिलाफ कोटा शहर के विभिन्न थानों में नासिर चौहान के खिलाफ 15 प्रकरण एवं नत्थू चौहान के खिलाफ आठ प्रकरण दर्ज है।
वर्तमान में कोटा शहर के थाना उघोग नगर, नयापुरा एवं बोरखेडा थानों में दर्ज चार आपराधिक प्रकरणों नासिर चौहान में लगभग दो साल से फरार चल रहा था।नासिर चौहान
थाना बोरखेडा के दो और थाना उघोग नगर के दो के स्थाई गिरफ्तारी वारंट में भी वाछिंत था। कोटा सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम ने जानकारी देते बताया कि कोटा शहर में लम्बे समय से वाछिंत ईनामी अपराधियों को गिरफ्तारी के लिए  कोटा शहर में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, उक्त अभियान के तहत वाछिंत अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। विशेष टीम एवं साईबर सेल ने सयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए ईनामी अपराधी नत्थू चौहान एवं नासिर चौहान को डिटेन करने में सफलता हासिल की है। पुलिस की विशेष टीम के सहायक उपरीक्षक विशाल अवस्थी, कांस्टेबल महेंद्र सिंह तंवर सिंह, बुद्धि प्रकाश, दुलीचंद और सुरेंद्र कुमार, साइबर सेल के सहायक उप निरीक्षक अजय सिंह चाहर, कांस्टेबल अशोक सिंह सुनील चंदेल को शामिल किया। इन अपराधियों को पकड़ने में अहम भूमिका कांस्टेबल सुनील चंदेल और तंवर सिंह की बताई गई है।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.