मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजस्थान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान का शुभारम्भ करते हुए अभियान की वेबसाइट एवं वीडियो का लोकार्पण किया। उन्होंने इस अभियान को स्थानीय आंकाक्षाओं के अनुरूप गांवों व वार्डों के विकास के लिए जन भागीदारी का विशेष जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल, मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं, विभिन्न जिलों से मंत्रिगण, अधिकारीगण वीसी के माध्यम से जुड़े।