उदयपुर / राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के स्पोट्स बोर्ड के सचिव डॉ. भवानीपाल सिंह राठौड़ को आगामी 26 मार्च से 29 मार्च तक अखिल भारतीय विश्वविद्यालय नई दिल्ली की ओर से देवनगीरी विश्वविद्यालय कर्नाटक में आयोजित साउथ जोन खौ - खौ पुरूष प्रतियोगिता में पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। डॉ. राठौड को बधाई देते हुए कुलपति प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत ने कहा कि आपके सानिध्य में पूरी पारदर्शिता के साथ टुर्नामेंट का सफल आयोजन कराये जायेंगे।