उदयपुर,मरीजों को सुलभ और उन्नत चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए आज Pacific Medical College and Hospital में नवनिर्मित हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस नए परिसर का उद्घाटन पीएमसीएच के चेयरमैन Rahul Agrawal, Preeti Agrawal, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर Aman Agrawal, सीईओ Sharad Kothari, मेडिसिन विभागाध्यक्ष Dr. Girish Verma और एचडीयू इंचार्ज Dr. Saba द्वारा किया गया।
उद्घाटन के अवसर पर चेयरमैन राहुल अग्रवाल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार करना उनका मुख्य लक्ष्य है। इस नए एचडीयू विभाग के शुरू होने से जटिल बीमारियों के इलाज और मरीजों की देखभाल में अस्पताल की क्षमता और अधिक सशक्त हुई है।
एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अमन अग्रवाल ने बताया कि जनरल मेडिसिन विभाग का यह विस्तार अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीकों और आधुनिक बुनियादी ढांचे का उत्कृष्ट संगम है। उन्होंने कहा कि यह यूनिट उन मरीजों के लिए बेहद उपयोगी है, जिन्हें सामान्य वार्ड से अधिक, लेकिन आईसीयू से कम स्तर की निरंतर निगरानी की आवश्यकता होती है। इससे मरीजों की रिकवरी दर में सुधार होगा और आईसीयू पर पड़ने वाला अतिरिक्त भार भी कम होगा।
इस मौके पर एचडीयू इंचार्ज डॉ. सबा ने बताया कि यूनिट में मरीजों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्नत कार्डियक मॉनिटर्स, सेंट्रलाइज्ड ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम, आईसोलेशन वार्ड और केंद्रीकृत नर्सिंग स्टेशन जैसी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे प्रत्येक मरीज पर निरंतर निगरानी सुनिश्चित हो सकेगी।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, विशेषज्ञ चिकित्सक, रेजिडेंट डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।