पशुपति कल्याण परिषद गो शाला में गायों को चारा खिलाया

( 773 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Mar, 26 13:03

पशुपति कल्याण परिषद गो शाला में गायों को चारा खिलाया


उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की महिला इकाई द्वारा बलीचा स्थित पशुपति कल्याण परिषद गौशाला में 1 मिनी ट्रक हरा चारा गौ माता को खिलाया गया।
महिला प्रकोष्ठ की अमिता भंडारी द्वारा बताया गया कि प्रतिमाह जिला महिला प्रकोष्ठ के द्वारा गायों को हरा चारा खिलाया जाता है। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, घनश्याम मित्तल,अमिता भंडारी, लीलावती मित्तल, वीना ओमप्रकाश अग्रवाल, कल्पना अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकारणी सदस्य उपस्थित रहे। गौ शाला की सचिव सुमन बॉस द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.